Friday, March 29, 2024
Homeन्यूज़मौसमकोरोना के साथ भयानक तूफान का सामना करेगा मुंबई, गुजरात-कई गांव खाली...

कोरोना के साथ भयानक तूफान का सामना करेगा मुंबई, गुजरात-कई गांव खाली कराए

 

नई दिल्ली एजेंसी। चक्रवाती तूफान निसर्ग गुजरात के तट पर 3 जून को दस्तक दे सकता है। इसके मद्देनजर महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, दमन-दीव और दादरा नगर हवेली में अलर्ट जारी किया गया है। इससे होने वाली तबाही की आशंका को देखते हुए राज्य सरकारों ने निचले स्थानों पर रहने वाले लोगों को निकालने का आदेश दिया है।साथ ही आधा दर्जन से अधिक जिलों में नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स की 10 टीमें तैनात की गई हैं। निसर्ग के खतरे से निपटने के लिए कुल 23 टीमों को तैनात किया गया है। एनडीआरएफ की 5 टीमों को भठिंडा से गुजरात के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।
चक्रवात मुंबई और पालघर के नजदीक पहुंच गया है। यह मुंबई में समुद्र के तट को हिट करने वाला है। मुंबई के लिए यह पहला गंभीर चक्रवात होगा। दरअसल, अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र मुंबई की ओर बढ़ रहा रहा है, इसकी गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा है। लेकिन इसके तूफान में बदलते ही हवा की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। अभी यह मुंबई से 430 किमी दूर है। तूफान की हलचल के चलते मुंबई समेत महाराष्ट्र के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments