Friday, April 19, 2024
Homeन्यूज़मौसमफ़िल्म निर्देशक सूरज बडजात्या पहुंचे गिरिराज महाराज की शरण में, किया पूजन

फ़िल्म निर्देशक सूरज बडजात्या पहुंचे गिरिराज महाराज की शरण में, किया पूजन

  • फ़िल्म ऊंचाई की सफलता के बाद लगाई परिक्रमा, एड. पवन कौशिक ने स्वागत किया

गोवर्धन। फ़िल्म ऊंचाई की सफलता के बाद फ़िल्म निर्माता निर्देशक सूरज बडजात्या ने गिरिराज महाराज की शरण पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने गिरिराज प्रभु को साक्षात देव बताया। फ़िल्म ऊंचायी की सफलता के बाद निर्माता एवं निर्देशक सूरज बड़जात्या गोवर्धन गिर्राज जी पहुंचे। यहां गिर्राज जी की पूजा आरती की। फ़िल्म की सफलता के बाद गिर्राज प्रभु के चरणों में हाज़िरी लगायी। उसके उपरांत मानसी गंगा जाकर उन्होंने पूजा अर्चना की। पवन कौशिक एड. ने उन्हें मानसी गंगा के पुराणिक महत्व को बताया।


भगवान श्रीकृष्ण के मन से उत्पन्न मानसी गंगा को देख वे भाव विभोर नजर आए। सूरज बड़जात्या ने बताया कि गिर्राज धाम आकर उनको बहुत सुखद अनुभूति होती है और उनकी सभी मनोकामना पूरी होती है। दानघाटी मंदिर के सेवायत एडवोकेट पवन कौशिक ने उनको गिर्राज जी का प्रसाद भेंट किया। उनके स्वागत में मुख्य रूप से संजय बोहरा, कल्पना बोहरा, चंचल चौहान, नीतू शर्मा, गौरव पाराशर, सुधांशु गौर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments