Saturday, April 20, 2024
HomeUncategorizedकोरोना से बचने के संदेश के साथ घर-घर तक पहुंचेंगे भाजपाई, श्री...

कोरोना से बचने के संदेश के साथ घर-घर तक पहुंचेंगे भाजपाई, श्री कांत शर्मा ने दिए टिप्स

 

मथुरा। प्रदेश भाजपा के आह्वान पर मथुरा जनपद में भी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रत्येक मंडल में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसके अंतर्गत बृहस्पतिवर को मधुवन, कृष्णा नगर, वृंदावन व छटीकरा मंडल की बैठक हुई। बैठक में अलीगढ़ से क्षेत्र उपाध्यक्ष शिवराज सिंह और मथुरा से विधायक व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा जी ने भाग लिया।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा लाॅकडाउन में दी गई छूट का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि बीमारी हमसे दूर है, बल्कि अब हमें ज्यादा आवश्यकता है इस बीमारी से बचने की। इसलिए जागरूक होकर प्रधानमंत्री का 2 गज की दूरी व मास्क लगा कर रहना होगा। महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर जनता के बीच कार्यकर्ताओं को जाकर जनता के दुखों में सहभागी बनना है।
सोशल डिस्टेंसिंग को लागू रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करना है। महानगर महामंत्री व मंडल बैठक समन्वयक प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता 6 से लेकर 12 जून तक प्रत्येक बूथ पर प्रत्येक घर पर जाकर जरूरतमंद को सैनिटाइजर, मास्क का वितरण करेंगे। राशन कार्ड नहीं है तो किट उपलब्ध कराई जाएगी। राशन कार्ड बनवाए जाएंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज सिंह, वृंदावन अध्यक्ष विनीत शर्मा, विक्रम मुदगल, अनीश वर्मा व खजान सिंह, प्रभारी गंभीर सिंह गुर्जर, अनिल मालवीय, रामपाल सिंह आदि शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments