Friday, April 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक खुलवाएं बाजार, सिटी मजिस्ट्रेट...

सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक खुलवाएं बाजार, सिटी मजिस्ट्रेट से व्यापारियों की मांग

 

मथुरा। मथुरा-वृंदावन के व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में संपन्न हुई। जिसमें केंद्र और राज्य सरकार के अनलाॅक प्रथम चरण में बाजारों, व्यापारिक संस्थानों को खोले जाने के लिए जारी शासन के निर्देशों पर चर्चा की गई।
बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह द्वारा बाजार और व्यापार से संबंधित सुझाव व्यापारियों से मांगे गए। वृंदावन नगर अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल और महामंत्री अमित गौतम ने गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहा कि रात नौ बजे से प्रात पांच बजे तक का कफ्र्यू लगा हुआ है। इसके चलते व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक तय समय में ही खोला जाए।
नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मथुरा के महामंत्री सुनील कुमार अग्रवाल और संयुक्त महामंत्री रामचंद्र खत्री ने तमाम व्यापारी समस्याओं से सिटी मजिस्ट्रेट एवं एसपी सिटी अशोक मीणा को अवगत कराया। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने सभी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए उनके शीघ्र निदान का आश्वासन दिया। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि सभी व्यापारियों की पूर्ण सुरक्षा की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments