Saturday, April 20, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़अध्यक्ष को जेल से निकालने को खुद सलाखों के पीछे पहुंचे कांग्रेसी,...

अध्यक्ष को जेल से निकालने को खुद सलाखों के पीछे पहुंचे कांग्रेसी, नहीं मिली जमानत

 

मथुरा। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत न होने से नाराज कांग्रेसियों ने जेल भरने के लिए हुंकार भरी थी। जेल भरो आंदोलन से पूर्व बुधवार को वह राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम सर्वज्ञराम को देने गए थे। इसी दौरान उन्हें शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें जिला एवं महानगर अध्यक्ष महिला सहित कुल नौ कांग्रेसी शामिल हैं।
पहले दिन जमानती नहीं लगा सके, जिसके चलते सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कांग्रेसियों को अस्थाई जेल में रखा गया है। बृहस्पतिवार को कांग्रेसीजन एकत्रित होकर सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पहुंचे और जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किए। सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा इन जमानतों का सत्यापन कराने की कहकर बृहस्पतिवार को भी जमानत देने से इंकार कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेसियों ने जिला जज न्यायालय की अदालत में जाने का निर्णय लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments