Friday, April 26, 2024
Homeराजनीतिज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर प्रोफाइल से हटाया भाजपा, पार्टी में हड़कंप, अटकलें...

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर प्रोफाइल से हटाया भाजपा, पार्टी में हड़कंप, अटकलें तेज

 

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से कथित तौर पर ‘भाजपा’ हटा दिया है। इसके स्थान पर उन्होंने जनता का सेवक और क्रिकेट प्रेमी लिखा है। इसके बाद से चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सिंधिया ने अपने प्रोफाइल में भाजपा जोड़ा ही नहीं था। हालांकि इसपर भाजपा या सिंधिया की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन इसके पीछे वजह ये बताई जा रही है कि सिंधिया को भाजपा में तवोज्जो नहंी मिल रही है।
18 सालों तक कांग्रेस के साथ रहने के बाद सिंधिया ने होली के दिन भाजपा का दामन थामा था। पार्टी में उनके आने के बाद उनके समर्थकों को शिवराज मंत्रिमंडल में शामिल करने और उन्हें केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि उनके समर्थक पूर्व विधायकों को उपचुनाव का टिकट मिलने में परेशानी हो रही है। पूरे घटनाक्रम को इसी बात से जोड़कर देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments