Friday, April 19, 2024
Homeन्यूज़नगर निगम मथुरानगर निगम की हंगामेदार बैठक, शामिल हुए ये नए 18 गांव

नगर निगम की हंगामेदार बैठक, शामिल हुए ये नए 18 गांव

मथुरा। नगर निगम की कैबिनेट बैठक भूतेश्वर स्थित जलनिगम के कार्यालय में संपन्न हुई। इसमें सभी 11 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। वहीं प्रस्ताव आठ सीमा विस्तार को लेकर पार्षदों ने जमकर हंगामा काटते हुए निगम के अधिकारियों पर मनमर्जी से गांव का चयन करने का आरोप लगाया। अंतरविरोध के बीच प्रस्ताव पर मोहर लग गई।
नगर निगम की कैबीनेट बैठक में रखे गए सभी 11 प्रस्ताव आसानी से पास हो गए, लेकिन सीमा विस्तार के लिए रखा गया प्रस्ताव आठ को पढने के साथ ही पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस प्रस्ताव में मथुरा तहसील के 13 राजस्व गांव, मांट तहसील के पांच राजस्व गांव नगर निगम में शामिल किए जाने थे। हंगामे के बीच 18 गांवों को सीमा विस्तार में शामिल करने की मंजूरी मिल गई, जिसमें मुकुन्दपुर, छटीकरा, नगला स्टेशन, सुनरख बांगर, सुंदर खादर, आट्स बांगर, आट्स खादर, जैंत, वृन्दावन बांगर का देहात भाग, वृन्दावन खादर का देहात भाग, राजपुर बांगर तथा राजपुर नौबरामद ग्राम पंचायत, राजपुर खादर, तैहरा, अल्हैपुर, जहांगीर पुर खादर तहसील मांट, डांगौली खादर तहसील मांट, अरूआ खादर तहसील मांट, पानी गांव खादर तहसील मांट, पानी गांव खादर दाऊगुलाब सिंह तहसील मांट शामिल हैं। यह सभी गांव नगर निगम मथुरा वृन्दावन विस्तार के अन्तर्गत अब नगर निगम में सम्मिलित कर लिए जायेंगे।
वहीं पार्षदों का कहना था कि नगर पालिका से निगम बनते समय 51 गांव शामिल हुए थे, इन गांवों का चयन करते समय जो गलती निगम ने की वहीं गलती फिर से सीमा विस्तार करते समय की जा रही है। मनमाने तरीके से इस प्रस्ताव को पास किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments