Home न्यूज़ वृंदावन में शरण लिए चार पाकिस्तानियों को अब मिलेगी भारतीय नागरिकता

वृंदावन में शरण लिए चार पाकिस्तानियों को अब मिलेगी भारतीय नागरिकता

0

वृंदावन में रह रहे चार पाकिस्तानी नागरिकों को अब भारत की नागरिकता मिलेगी। यूपी सरकार ने जिन 32 हजार शरणार्थियों की सूची केंद्र को भेजी है उनमें ये भी शामिल है। यह पाकिस्तानी नागरिक पिछले चार दशक से यहां शरण लिए हुए हैं।
योगी सरकार की ओर से केंद्र को भेजी गई सूची में चार नाम जिले के वृंदावन से जुड़े हैं। इसमें सबसे वृद्ध 65 वर्षीय राधारानी निवासी कांशीराम कॉलोनी है। इसके अलावा वृंदावन में रसियन बिल्डिंग के निकट निवासी जयाबाई और उनके दो पुत्र आनंद और ऋषिकेश भी सूची में शामिल हैं। यह सभी लोग पाकिस्तानी नागरिक हैं, जो कई दशक पहले पाकिस्तान छोड़कर भारत आ गए थे। डीएम ने इस बात की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here