Saturday, May 4, 2024
Homeजुर्मवृन्दावन में विदेशी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

वृन्दावन में विदेशी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

आरोपी आनन्द मूल रुप से पाकिस्तान के करांची का रहने वाला है

पीड़िता को संगीत सिखाने उसके घर जाया करता था आरोपी

वृन्दावन। तीर्थनगरी वृन्दावन में विदेशी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी संगीत सिखाने लड़की के फ्लैट पर आता था। पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज करके मौके से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
यूक्रेन निवासी 13 वर्षीय लड़की अपने पिता के साथ पिछले 8 वर्ष से सुनरख मार्ग स्थित एक आवासीय कालोनी में रह रही है। लड़की ने वराह घाट स्थित एक फ्लैट में रह रहे युवक आनन्द पर एक सितंबर को उसके फ्लैट पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस पर पीड़ित लड़की के पिता ने वृंदावन पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आनन-फानन में विदेशी बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आनन्द कुमार नामक आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उसकी तलाश शुरु कर दी। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन बुधवार दोपहर को परिक्रमा मार्ग स्थित इमलीतला के निकट से आरोपी आनन्द कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोप आनन्द कुमार मूलरुप से पाकिस्तान के करांची का रहने वाला है। वह यहां वराह घाट पर एक फ्लैट में पिछले कई माह से रह रहा है।
आरोपी का कहना है कि वह वृन्दावन में पिछले 16 साल से वृन्दावन में रह रहा है। इससे पहले वह पाकिस्तान के करांची में परिवार के साथ रहता था। लड़की की मां उससे और उसके पिता से अलग एक फ्लैट में रहती है। जिससे मेरा संबंध था। मेरा लड़की से कोई संबंध नहीं है। ईर्ष्यावश उसे दुष्कर्म के आरोप में उसे फंसाया गया है।

एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी आनन्द कुमार संगीत सिखाने का कार्य करता था। पिछले 5 वर्ष से पीड़िता के घर आना-जाना था। पीड़िता के पिता की सूचना पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है। वहीं पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments