Thursday, April 25, 2024
Homeन्यूज़नगर निगम मथुराअक्रूर गांव नगर निगम में शामिल होने के बाद हुआ बद से...

अक्रूर गांव नगर निगम में शामिल होने के बाद हुआ बद से बदतर

  • निगम के वार्ड 21 के गांव के मार्गोँ पर हुआ जलभराव, दलदल
  • मार्ग पर जलभराव के कारण किसान की दीवार गिरी
  • नगर निगम के अधिकारी और पार्षद समस्याओं की कर रहे अनदेखी

अरुण यादव की रिपोर्ट
वृंदावन। तीर्थनगरी वृन्दावन से सटे अक्रूर गांव की दशा नगर निगम में शामिल होने के बाद बद से बदतर हो गई है। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के वार्ड संख्या 21 की जद में आए अक्रूर में दूषित और बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण मकानों में पानी भर गया है। एक किसान के मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। मकान में रह रहे लेाग बाल-बाल बचे।
ज्ञात हो कि नियो न्यूज़ ने एक हफ्ते पहले गांव की इस बड़ी समस्या को प्रसारित कर ग्राम प्रधान और नगर निगम को आगाह किया था। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। वार्ड की पार्षद लक्ष्मी बघेल और उनके पति उत्तम बघेल लगातार गांव में व्याप्त समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। जिसके चलते रात्रि में जगदीश नामक किसान के मकान की दीवार जलभराव के कारण ढह गई। गनीमत यह रही कि दीवार रात्रि का समय गिरी इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।
इतना नहीं नगर निगम के इस वार्ड में कदम-कदम पर गांववासियों की जान मुश्किल में है। बिजली की केबलें मार्ग पर भरे बारिश के पानी में पड़ी हैं, जिससे पानी में करंट दौड़ गया,लेकिन स्थानीय पार्षद की हठधर्मिता के चलते स्थानीय निवासी काफी परेशानियों से जूझ रहे हैं। वार्ड के वाशिंदों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। अगर जलभराव की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो अन्य मकान भी गिर सकते हैं और कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

अपर नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार तिवारी का कहना है कि वार्ड 21 के अक्रूर गांव की समस्याओं के संबंध में जानकारी नहीं है। समस्याओं को दिखवाता हूं। वहां जो भी समस्या होगी उसका निदान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments