Thursday, May 2, 2024
HomeUncategorizedएनसीबी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती किया 3 दिन के लिए किया गिरफ्तार

एनसीबी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती किया 3 दिन के लिए किया गिरफ्तार

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस की जांच कर रही एनसीबी ने मंगलवार को अभिनेत्री और सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार एनसीबी रिया को एनडीपीएस की कई धाराओं में गिरफ्तार किया है। ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए उसे रिया को कस्टडी में लेकर पूछताछ करनी होगी। सूत्रों ने यह भी बताया है कि ऐसा संभव है कि रिया का अन्य लोगों से आमना-सामना कराए जाने पर वह और सच बताएं और हो सकता है उन्हें कई जगहों पर ले जाने की भी जरूरत पड़े।

रिया की होगी मेडिकल जांच
गिरफ्तारी के बाद रिया चक्रवर्ती को मेडिकल जांच के लिए सायन अस्पताल लेकर जाया जाएगा। रिया का कोरोना टेस्ट भी किया जाएगा। एनसीबी ने रिया को तीन दिन के लिए गिरफ्तार किया है।
बता दें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती लगातार तीसरे दिन मंगलवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में पूछताछ के लिए स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुईं थीं। रिया को अधिक पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया है। रिया आज करीब साढ़े 10 बजे कार से दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के कार्यालय पहुंची। इस दौरान मुंबई पुलिस का वाहन उनकी सुरक्षा के लिए कार के साथ-साथ चल रहा था। उल्लेखनीय है कि एनसीबी ने रिया से रविवार को छह घंटे और सोमवार को आठ घंटे तक पूछताछ की थी।

बता दें कि 14 जून को 34 वर्षीय राजपूत मुंबई के उपनगर बांद्रा के अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। रिया से सोमवार को पूछताछ करने के बाद एनसीबी के उप महानिदेशक (दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र) मुथा अशोक जैन ने पत्रकारों से कहा था कि एजेंसी पेशेवर और व्यवस्थागत तरीके से अपना काम कर रही है और इस मामले में सामने आए तथ्यों की विस्तृत जानकारी अदालत को देगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments