Friday, April 19, 2024
Homeन्यूज़नगर निगम मथुरानिगम ने मकानमालिकों को टैक्स के भुगतान में सरजार्च की छूट

निगम ने मकानमालिकों को टैक्स के भुगतान में सरजार्च की छूट

  • नगर निगम की कैबिनेट की बैठक में सात प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए
  • इलैक्ट्रिक बसों के लिए मेंटिनेंस डिपो के निर्माण को 9 करोड़ देगा निगम

मथुरा। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम अब हाउस टैक्स सहित अन्य टैक्सों पर मकान मालिकों से सरचार्ज नहीं लेगा। यह छूट नगर निगम ने कोविड-19 के चलते दी जाएगी। यह प्रस्ताव मंगलवार को नगर निगम की कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इसके अलावा अन्य 6 प्रस्ताव भी बैठक में प्रस्तुत किए गए।

मथुरा-वृंदावन नगर निगम की कैबिनेट की बैठक भूतेश्वर स्थित जलकल कंपाउंड में आयोजित की गई। जिसमें महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु, नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदड़ एवं कैबिनेट पार्षद मौजूद रहे। इस बैठक में 7 प्रस्ताव रखे गए। इनमें कोविड-19 और लॉक डाउन के चलते 30 नवंबर 2020 तक चालू वित्त वर्ष में 2020-21 के कर में 10 प्रतिशत छूट व्यवसायिक गतिविधियों को दी जाएगी। एक अन्य प्रस्ताव में भवनों से हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और सीवर टैक्स की वसूली कोविड-19 के कारण मकान मालिकों को अब सर चार्ज नहीं देना होगा। करों का भुगतान करने क लिए निगम ने एक माह का समय निर्धारित किया है।
नगर निगम क्षेत्र में एसी इलैक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए मेटिंनेंस डिपो के निर्माण के लिए 979.62 लाख दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
इसी के साथ ही महाविद्या कॉलोनी में चित्रांश सेवा संस्थान के द्वारा सड़क का नाम सुभाष चन्द्र बोस रोड करने की मांग को खारिज कर दिया गया। पार्षद रश्मि शर्मा ने कहा कि महाविद्या कॉलोनी का चौराहा महाविद्या चौराहे के नाम से ही जाना जाता है और महाविद्या देवी का एक अपना अलग महत्व है इसलिए इस चौराहे का नाम महाविद्या चौराहा ही रहने दिया जाए।
निगम की कैबिनेट बैठक में सीवेज प्लांट, पेयजल, स्वास्थ्य आदि के बजट स्वीकृत किए गए। बैठक में वृंदावन में नगर निगम द्वारा संचालित गौशाला का मुद्दा उठाया गया। इस पर वृंदावन के पार्षदों कहना था कि गौशाला की व्यवस्थाएं ठीक से चल रही हैं। कुछ लोग जानबूझकर व्यवस्थाओं में अड़ंगा पैदा करना चाहते हैं। इसके अलावा निगम की कैबिनेट बैठक में महानगर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 45 करोड़ के बजट प्रस्तुत किए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments