Sunday, May 19, 2024
Homeजुर्ममामूली विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा

मामूली विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा

 

– नामजद पडौसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
– घटना से दो घंटे पहले हुआ था पड़ौसियेां के बीच झगड़ा

विनोद उपाध्याय की रिपोर्ट
राया। मंगलवार देर रात सादाबाद रोड स्थित नंदा की घड़ी गांव में घर के बाहर पड़ौसी ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
नंदा की घड़ी निवासी रामबाबू पुत्र मलखान सिंह (45 वर्ष) का मंगलवार रात करीब साढे आठ बजे पड़ौस में रहने वाले परशुराम से मामूली बात को लेकर झगडा हो गया। कुछ ही समय में झगड़े ने बड़ा रुप ले लिया। तभी आरोपी पडौसी परशुराम ने रामबाबू में गोली मार दी। गोली लगने से घायल रामबाबू को सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसर गया। लोग भयभीत हैं। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

राया थानाध्यक्ष सूरज प्रकाश शर्मा का कहना है कि दोनों पड़ौसियों में मंगलवार शाम को करीब साढे छह बजे मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद फिर रात करीब साढे आठ बजे रामबाबू और उसके पडौसी परशुराम के बीच झगड़ा हो गया। तभी रामबाबू में गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। शव का पीएम कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की ओर आई तहरीर पर मृतक के पडौसी परशुराम के विरुद्ध हत्या की एफआईआर दर्ज की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments