Saturday, May 18, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)सुप्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में अधिक मास में होंगे वर्षभर के सभी मनोरथ

सुप्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में अधिक मास में होंगे वर्षभर के सभी मनोरथ

 

– प्रतिदिन मंदिर में मनाए जाएंगे मनोरथ
– भक्तों को होंगे घटाओं, हिण्डोला, पालन और रथयात्रा के दर्शन

मथुरा। 18 सितंबर से शुरु होने वाले अधिक मास में मथुरा के सुप्रसिद्ध श्री द्वारिकाधीश मंदिर में विशेष मनोरथों आयोजित किए जाएंगे। अधिकमास के प्रत्येक दिन जन-जन के आराध्य राजाधिराज द्वारिकाधीश के मनोरथ के मध्य विशेष दर्शन होंगे।
पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के द्वारकाधीश मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज के आदेशानुसार व कांकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज के निर्देशानुसार 18 सितंबर से 16 अक्टूबर तक अधिक मास विभिन्न मनोरथों के बीच मनाया जाएगा।
मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि अधिक मास जिसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है, यह बहुत ही पवित्र मास है। इस मास में किए गए सभी धार्मिक कार्य सीधे ठाकुरजी को प्राप्त होते हैं। क्योंकि यह मास ठाकुरजी का प्रिय पुरुषोत्तम मास है। इसलिस इस मास में ठाकुरजी को पूरे वर्ष में होने वाले सभी मनोरथ किए जाते हैं। जैसे विवाह मनोरथ घटाओं के मनोरथ महारास के मनोरथ आदि हैं।

अधिक मास में मनेंगे यह मनोरथ

पालना, चांदी का पालना, सोने का पालना, नन्दोत्सव,फूल फाग, कुंज में फाग,रथ यात्रा, दानगढ मानगढ, दानलीला, छाक, गौचारण, फूलों का हिण्डोला, फल फूलों का हिण्डोला, षटऋतु,शरद महारास, राजदरवार, व्यावला (विवाह उत्सव), मोती का बंगला, चांदी का बंगला, कांच का बंगला, गुलाबी गणगौर, श्याम घटा,हरी घटा,आसमानी घटा, हरियाली घटा, लहरिया घटा,सोसनी घटा, महादान, दीपदान।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments