Saturday, May 4, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा छावनी परिषद चुनाव: भाजपा के दीपक चौधरी बने उपाध्यक्ष

मथुरा छावनी परिषद चुनाव: भाजपा के दीपक चौधरी बने उपाध्यक्ष

 

संतोष कुमार की रिपोर्ट

मथुरा। मथुरा छावनी परिषद् के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के दीपक चौधरी ने जीत हासिल की है। बोर्ड के सात सभासदों में से चार सभासदों के समर्थन से उन्हें ये जीत हासिल हुई है। दीपक चौधरी के उपाध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और उनका पुष्पमालाओं से सम्मान किया।

चुनाव जीतने के बाद दीपक चौधरी ने आभार जताते हुए कहा कि भाजपा ने छावनी परिषद के 85 साल के तिलिस्म को तोड़ा है। वहीं भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर लोगों की सेवा में जुटी है। उन्होंने छावनी परिषद के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के दीपक चौधरी की जीत को एतिहासिक बताया। वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिकरवार ने कहा कि दीपक चौधरी की जीत से भाजपाइयों में प्रसन्नता है और छावनी परिषद क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को वह समय से हल करेंगे यह उन्हें पूरा विश्वास है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments