Sunday, April 28, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़श्री रामजन्म भूमि के बाद अब श्रीकृष्ण जन्म भूमि की जमीन का...

श्री रामजन्म भूमि के बाद अब श्रीकृष्ण जन्म भूमि की जमीन का मुद्दा पहुंचा कोर्ट

  •  लखनऊ की एक महिला अधिवक्ता सहित 8 लोगों की मथुरा कोर्ट में अपील
  •  कहा- 1986 में का समझौता रद्द कर जमीन हिन्दुओं को दी जाए

मथुरा। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि विवाद सुलझने के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर मथुरा कोर्ट में मामला पहुंचा है। लखनऊ की एक महिला अधिवक्ता सहित 6 अपीलकर्ताओं ने मथुरा के सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में सिविल सूट किया है। जिसमें कोर्ट से अपील की गई है कि सन 1968 में हुए समझौता और और उसके आधार हुई डिक्री को रद्द करके 13.37 एकड़ भूमि को श्रीकृष्ण जन्मभूमि को वापस की जाए।
केस के वरिष्ट अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने नियो न्यूज को बताया कि सन 1815 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कटरा केशवदेव की 13.35 एकड़ भूमि की बोली लगाई थी। यह जमीन राजा पटनीमल ने खरीद ली। इसके बाद जमीन को लेकर कई मुकदमे चले। सन 1951 में यह जमीन पं. मदनमोहन मालवीय को ट्रांसफर हो गई। मदनमोहन मालवीय द्वारा एक ट्रस्ट बनाया गया। इसके बाद 1958 में एक सोसायटी बनीं, जिसने धीरे-धीरे ट्रस्ट पर कब्जा कर लिया। इसी सोसायटी ने 1964 में मुसलिम पक्ष पर एक दावा दायर किया। सन1968 में एक समझौता हुआ। इस समझौत में केशवदेव कटरा का एक बहुत बड़ा भू भाग मुसलिम पक्ष को दे दिया।
अधिवक्ता हरिशंकर जैने ने बताया कि जो सिविल जज सीनियर डिवीजन के यहां जो सिविल सूट किया गया है उसमें अपीलकर्ताओं कहा कि सन 1968 में जो समझौता हुआ वह गलत है। वह समझौता रद्द किया जाए और समझौता के आधार पर डिक्री हुई है। उसे रद्द कर हिन्दूओं की जमीन को उन्हें वापस दी जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन पर दस्तावेज और प्रमाण है जो कि समय आने पर कोर्ट में प्रस्तुत किए जाएंगे।

इस केस में यह है अपीलकर्ता

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि की जमीन को लेकर सिविल सूट करने वालों में लखनऊ की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री प्रवेश कुमार, राजेशमणि त्रिपाठी, करुणेश कुमार शुक्ला, शिवाजी सिंह एवं त्रिपुरारी तिवारी सहित आठ लोग शामिल हैं।

श्रीकृष्ण जन्म स्थान से जुड़े पदाधिकारियों का यह है कहना

श्रीकृष्ण जन्म स्थान के सचिव कपिल शर्मा का कहना है कि मीडिया से ही पता चला है कि श्रीकृष्ण जन्म स्थान को मथुरा कोर्ट में सिविल सूट किया गया है। इसकी जानकारी की जा रही है। यदि याचिकाकर्ताओं ने कोई समझौता को रद्द कर हिन्दुओं को उसकी जमीन वापस दिलाने के लिए अपील की है तो होनी चाहिए।

श्रीकृष्ण जन्म स्थान के सदस्य एवं हिन्दूवादी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्म भूमि को लेकर कोई सिविल सूट हुआ है। इसकी जानकारी मुझे नहीं है। अवश्य इस विषय में जानकारी करुंगा।

श्रीकृष्ण जन्म स्थान के सुरक्षा अधिकारी विजय बहादुर सिंह का कहना है कि हमें श्रीकृष्ण जन्म भूमि को लेकर सिविल सूट की जानकारी नहीं है। रामजन्म भूमि के बाद कई लोग जन्म भूमि के नाम पर श्रेय लेना चाहते है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments