Saturday, May 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़भगवान श्री दीर्घ विष्णु की थकान मिटाने को किया गया सहस्त्रार्चन

भगवान श्री दीर्घ विष्णु की थकान मिटाने को किया गया सहस्त्रार्चन

मथुरा। प्राचीन दीर्घ विष्णु मंदिर में गुरुवार को मंत्रोच्चारों के मध्य भगवान दीर्घ विष्णु का सहस्त्रार्चन किया गया। एक पुरुषोत्तम मास में निरंतर चल रहे उत्सवों के चलते भगवान दीर्घ विष्णु की थकान मिटाने के लिए यह आयोजन किया गया।
शुक्रवार प्रातः भगवान श्री दीर्घ विष्णु एवं महालक्ष्मी जी का वैदिक विधि विधान के साथ पुरु सूक्त एवं श्री सूक्त के मंत्रों एवं भगवान श्री नारायण के सहस्त्र नामों से पुष्पार्चन किया गया। वैदिक विद्वानों द्वारा पंडित देवदत्त शास्त्री के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण से सम्पूर्ण मन्दिर परिसर गुंजायमान हो गया।


मन्दिर के सेवायत महंत कान्ता नाथ चतुर्वेदी ने पुरुषोत्तम मास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्री नारायण का सबसे प्रिय पुरुषोत्तम मास है। इसको अधिक मास भी कहा गया है। इस मास में धर्म व पुण्य कार्य करने से भगवान अत्यंत प्रसन्न होकर मनवांछित फल देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री दीर्घ विष्णु के एक मास से प्रतिदिन उत्सवों की श्रृंखला चल रही है, जिससे भगवान को भरी परिश्रम हुआ है। आज दीर्घ विष्णु भगवान की थकान को दूर करने के लिए सहस्त्रार्चन का विशेष आयोजन किया गया है।
दीर्घ विष्णु सेवा संस्थान के संयोजक आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने बताया कि आज सहस्त्रार्चन का विशेष आयोजन किया गया जसके मुख्य यजमान अनिल कुमार अग्रवाल प्रेस वाले, एवं विपिन कुमार अग्रवाल ने भक्ति भाव के साथ पुष्पार्चन किया।
इस अवसर पर संस्थान के उपाध्यक्ष मूलचंद गर्ग पार्षद, रामदास चतुर्वेदी पार्षद, बालकृष्ण चतुर्वेदी, लालकृष्ण चतुर्वेदी, कमल कांत शर्मा, नितिन कुमार सीए, मुरली धर चतुर्वेदी (मुरलिया) आदि का सभी उत्सवों में विशेष सहयोग रहा।

दीप महोत्सव के साथ होगा पुरुषोत्तम मास का समापन

प्राचीन दीर्घ विष्णु मंदिर में पुरुषोत्तम मास के समापन दीप महोत्सव के साथ 16 अक्टूबर शुक्रवार को होगा। मंदिर में शाम छह बजे से दीप महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मन्दिर के सेवायत महंत कान्ता नाथ चतुर्वेदी एवं सेवा संस्थान के संयोजक आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने सभी श्रद्धालु भक्तजनों से आग्रह किया है कि इस पुण्य अवसर पर भगवान दीर्घ विष्णुजी के विशेष दर्शनों का लाभ लें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments