Wednesday, May 8, 2024
Homeन्यूज़डी यू के वाइस चांसलर योगेश त्यागी निलंबित, राष्ट्रपति ने दिए जांच...

डी यू के वाइस चांसलर योगेश त्यागी निलंबित, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर योगेश त्यागी को निलंबित दिया गया है। उन पर प्रशासनिक स्तर पर अनिमितताओं का आरोप है। इस आरोप के बाद केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा जांच की अनुमति मांगने पर राष्ट्रपति ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रशासनिक स्तर पर अनियमितता के मामले में राष्ट्रपति से योगेश त्यागी के खिलाफ जांच की अनुमति मांगी थी। इसके बाद राष्ट्रपति ने इस मामले में जांच की इजाजत दी है। प्रोफेसर योगेश त्यागी 10 मार्च 2016 से दिल्ली विश्वविद्यालय में वाइस चांसलर का कार्यभार संभाल रहे थे। बताया जा रहा है कि वाइस चांसलर के खिलाफ प्रशासनिक अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर शिक्षा मंत्री ने इस मामले में जांच करने का फैसला लिया था। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने योगेश त्यागी के खिलाफ शिकायतों की जांच के लिए राष्ट्रपति से अनुमति मांगी थी।
शिक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रोफेसर योगेश त्यागी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहे। उन्होंने वाइस चांसलर के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन ठीक से नहीं किया। उनके कार्यकाल के दौरान कई प्रमुख पद रिक्त रहे। इन रिक्त पदों को भरने के लिए मंत्रालय के स्पष्ट मैसेज के बावजूद उन्हें भरा नहीं गया। पत्र में कहा गया है कि शिक्षा मंत्री और उच्च शिक्षा सचिव के साथ कई बैठकों के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments