Friday, May 3, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 80 लाख के पार,1 लाख 21...

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 80 लाख के पार,1 लाख 21 हजार से अधिक मौत हुई

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 80 लाख 87 हजार 850 हो गया है। 24 घंटे में कोरोना के 48 हजार 648 नए केस मिले और 563 लोगों की जान गई। संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 21 हजार 90 मरीजों की मौत हो चुकी है। राहत की बात है कि अब तक 73 लाख 73 हजार 375 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। देश में अब 5 लाख 94 हजार 386 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जहां एक तरफ सभी को मिलाकर एक्टिव केस घट रहे हैं, वहीं 3 राज्यों में कोरोना के मामले एक बार फिर तेज होने लगे हैं। इसमें दिल्ली, केरल और पश्चिम बंगाल शामिल प्रमुख रूप से हैं। सितंबर के आखिरी हफ्ते से इन राज्यों में कोरोना के केस लगातार घट रहे थे, जो फिर बढ़ने लगे हैं। इसका कारण फेस्टीवल सीजन के दौर बाजारों में भीड़ का होना और वायु प्रदूषण का तेजी से बढना बताया जा रहा है।

कोरोना से प्रभावित प्रमुख राज्यों का हाल
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना से 5902 लोग संक्रमित मिले। मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 16 लाख 66 हजार 668 हो गया है। इनमें 1 लाख 27 हजार 603 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 14 लाख 94 हजार 809 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 43 हजार 710 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
दिल्ली में गुरुवार को रिकॉर्ड 5739 नए केस मिले हैं। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा अब बढ़कर 3 लाख 75 हजार 753 हो गया है। इनमें 3 लाख 38 हजार 378 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 30 हजार 952 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 6423 लोग जान गंवा चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments