Friday, May 3, 2024
Homeन्यूज़मौसमबृज में बदला मौसम का मिजाज, आले गिरने से बढ़ी ठंडक

बृज में बदला मौसम का मिजाज, आले गिरने से बढ़ी ठंडक

दिवाली के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली है। रविवार को दिन में बादल छाए और देर शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई। यही हाल दूसरे दिन सोमवार को भी देखने को मिल रहा है। ब्रज में बरसाना क्षेत्र के समीप कुछ स्थान पर ओले भी गिरे। मथुरा में झमाझम बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज में बूंदाबांदी होने से ठंडक बढ़ गई।


फिरोजाबाद में सोमवार सुबह से ही धुंध जैसी स्थिति बनी हुई है। करीब बीस मिनट की बारिश में सड़कों पर फिसलन की स्थिति बन गई। नारखी, एका, खैरगढ़, मक्खनपुर व फरिहा क्षेत्र में भी हल्की बूंदा बांदी हुई। कठफोरी क्षेत्र में काफी अच्छी बारिश हुई। हल्की बूंदाबांदी से किसान खुश दिखे।


फिरोजाबाद के टूंडला में पूरे दिन सूर्य देवता ने दर्शन नहीं दिए। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर हुई बूूंदाबांदी से किसान बेहद खुश नजर आए। किसान योगेश उपाध्याय, सोहन सिंह धाकरे, पुष्पेंद्र उपाध्याय, सुनील पाठक आदि का कहना है कि चुनाव के बाद जिस तरह विद्युत कटौती हो रही है, उससे किसान परेशान था हल्की बारिश आलू आदि फसलों के लिए एवं गेहूं की पलेवट के लिए आवश्यक थी।
बूंदाबांदी से मौसम में बढ़ी ठंड, पारा गिरकर रह गया 19 डिग्री सेल्सियस पर मौसम के मिजाज में रविवार को अचानक परिवर्तन आ गया। बूंदाबांदी के बाद से मौसम में अचानक ठंड बढ़ गई। सांय के समय जल्द ही अंधेरा छा गया। पारा गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस पर रह गया।

मौसम में ठंड बढ़ जाने से लोगों को ठंडक का अहसास होने लगा। मौसम के बदलाव का असर पारे पर भी देखा गया। अभी तक दिन का पारा 24 से 25 डिग्री तक चह रहा था, जो घटकर 22 डिग्री तक रह गया। रात 9 बजे तक पारा गिरकर 19 डिग्री तक जा पहुंचा। पारा गिरने से घर के बुजुर्ग एवं बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए गर्म बस्त्र निकाल लिए। मौसम के बदलाव के बाद अब लोग जल्द ही ठंड बढने की उम्मीद जताने लगे हैं।

मैनपुरी में रविवार सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली। दिनभर आसमान में छाए बादलों के बीच दोपहर बाद रिमझिम बारिश हो गई। जिलेभर में हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। इस दौरान हवाएं चलने से गलन बढ़ गई। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में सोमवार को भी बारिश हो सकती है। इस बार दिवाली पर मौसम सामान्य था। हालांकि रविवार को मौसम ने करवट ली और दिनभर बादल छाए रहे। दिन में भी धूप की आंखमिचौनी चलती रही तो वहीं दोपहर बाद रिमझिम बारिश हो गई। लगभग आधे घंटे तक जिले भर में रिमझिम बारिश हुई। बारिश के चलते मौसम में सर्दी बढ़ गई है। वहीं शाम को सर्द हवाओं के कारण गलन बढ़ गई। सर्दी से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह गया।

मथुरा में सोमवार को सुबह से ही धुंध छाई रही। दोपहर तक हुए बादल के कारण सूर्य के दर्शन नहीं हुए। जबकि एक दिन पूर्व रविवार को बरसाना शेरगढ़ में झमाझम बारिश हुई। वहीं सुरीर में बारिश के साथ ओले भी गिरे। मथुरा में बारिश और ओले के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments