Saturday, April 20, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़अखिलेश के मंत्री बनाने के ऑफर पर चाचा शिवपाल ने कहा- बेकार...

अखिलेश के मंत्री बनाने के ऑफर पर चाचा शिवपाल ने कहा- बेकार की बात में नहीं पड़ना

लखनऊ। त्योहार मनाने इटावा पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ कहा है कि शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को एसपी केवल जसवंतनगर भर में ही एडजस्ट कर रही है। चाचा की जसवंतनगर सीट उनके लिए छोड़ दी गई है। अगर सरकार बनती है तो वह मंत्री भी बनेंगे। वहीं, शिवपाल यादव ने भतीजे के इस ऑफर पर कहा कि उन्हें इन बेकार की बातों में नहीं पड़ना है।

अखिलेश ने इटावा में कहा कि एसपी किसी भी बड़ी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। चुनावी गठबंधन छोटे दलों के साथ होगा। इसमें उनके चाचा की प्रसपा भी शामिल है। बीएसपी के कई नेताओं को पार्टी जॉइन करवाने के बाद सपा मुखिया ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसान का धान नहीं खरीदा जा रहा है। इस सरकार में हर वर्ग परेशान है। सरकार की इस बदइंतजामी का समय आने पर जनता माकूल जवाब देगी और सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव में सरकारी मशीनरी का भारी दुरुपयोग किया गया। ऐसा ही उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भी हुआ, चुनाव अधिकारियों ने लड़े हैं।

हम संगठन मजबूत करने में लगे…

शिवपाल यादव के भी तेवर अब बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। अखिलेश के प्रस्ताव पर शिवपाल ने कहा कि कोई क्या कह रहा है हमें इसमें नहीं पड़ना है। हम संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं, जिससे 2022 में भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments