Friday, April 26, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मोमबत्ती जलाते समय 9 साल की बच्ची के कपड़ों में लगी आग,...

मोमबत्ती जलाते समय 9 साल की बच्ची के कपड़ों में लगी आग, गंभीर

राजेश सोलंकी की रिपोर्ट
मथुरा। घर में मोमबत्ती जलाने के दौरान 9 साल की बच्ची के कपड़ों में आग लग गई। जिससे वह झुलस गई। घायल बच्ची को परिजन निजी अस्पताल ले गए। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक जयसिंह पुरा क्षेत्र स्थित घर पर मोमबत्ती जलाते समय एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची के कपड़ों में अचानक आग लग गई। आग की लपटों में घिरी बच्ची ने शोर मचाया। परिजनों ने बामुश्किल आग को बुझाया। झुलसी हालत में बच्ची को परिजन एक निजी अस्पताल में ले गया। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण निजी अस्पताल से मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बर्न वार्ड में भर्ती बच्ची की हालत नाजुक बनी है।

बच्ची की मौसी समा ने बताया है कि 9 वर्षीय भूरी पुत्रि अंसारी दीपावली पर्व पर मोमबत्ती जला रही थी कि तभी अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। आग इतनी तेज लग गई कि उसको पता भी नहीं चला और वह झुलस गई। जिला अस्पताल के बर्न वॉर्ड में उसका उपचार चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments