Monday, May 6, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़पीड़ितों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं-साध्वी ज्ञानेश्वरी

पीड़ितों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं-साध्वी ज्ञानेश्वरी


मथुरा। विराट हॉस्पिस महर्षि मिशन समिति एवं वनवासी चेतना आश्रम की प्रमुख साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी ने कहा कि पीड़ितों की सेवा से बड़ा कोई धर्म और यज्ञ नहीं सभी को मानव सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

आज ब्रज प्रेस क्लब साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी एवं उनके साथ आई साध्वी मैत्रेयी एवं साध्वी अर्चना दीदी ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंसर पीडितों की सेवा एवं निर्धन छात्रों को अध्ययन की सेवा और गायों एवं भूखे लोगों को भोजन की सेवा या किसी हवन यज्ञ से कम नहीं है। हमारी संस्थाएं इस दिशा में प्रयासरत हैं और अच्छा कार्य कर रही है। लोगों को भी ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेना चाहिए इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है।


बृज प्रेस क्लब पर एन यू जे आई के राष्ट्रीय सचिव उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट और समाजसेवी उद्योगपति पवन चतुर्वेदी एडवोकेट ने तीनों साध्वी को स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments