Sunday, May 19, 2024
Homeजुर्मगोवर्धन के एक आश्रम में दो साधुओं की संदिग्धावस्था में मौत, तीसरे...

गोवर्धन के एक आश्रम में दो साधुओं की संदिग्धावस्था में मौत, तीसरे की हालत गंभीर

राघव शर्मा की रिपोर्ट
गोवर्धन। गोवर्धन में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में दो साधुओं की मौत हो गई, जबकि एक अन्य साधु की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों साधु एक ही आश्रम में रहते थे। सुबह इन्होंने चाय पी थी। इसके बाद से साधुओं की हालत बिगड़ती चली गई। आशंका जताई जा रही है कि चाय में विषाक्त पदार्थ मिला हो सकता है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसकी जांच शुरु कर दी हैँ।

मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धन मार्ग स्थित गिरिराज बगीचा के पीछे जंगल में एक आश्रम तीनों साधु रहते थे। शनिवार सुबह दो साधु आश्रम में मृत पाए गए, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। मृतक साधुओं के नाम गोपाल दास और श्याम सुंदर दास बताए जा रहे हैं जबकि एक अन्य साधु रामबाबू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं रामबाबू दास को गंभीर अबस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत चिंता जनक बताई जा रही है। मृतक साधु गोपाल दास के भाई टीकम ने बताया कि साधुओ की जहर देकर हत्या की गई है। आश्रम में जहरीली दवाइयों की बदबू आ रही है। इस सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस चाय में कुछ विषेला पदार्थ की बात कह रही है।

गोवर्धन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि दो साधुओं की संदिग्ध हालातों में मौत गई है। उसी आश्रम के एक साधु को जिला अस्पताल उपचार क लिए भेजा है। जहां उसकी हालत गंभीर है। जांच की जा रही है। मौत का कारण पता नहीं चला सका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments