Monday, May 6, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़न्यायालय परिसर में प्रतिष्ठानों के लिए खुली ठेका निलामी 18 जनवरी को

न्यायालय परिसर में प्रतिष्ठानों के लिए खुली ठेका निलामी 18 जनवरी को

मथुरा। दीवानी न्यायालय परिसर में प्रतिष्ठानों के लिए खुली ठेका निलामी की जाएगी। प्रतिष्ठान के इच्छुक व्यक्ति 18 जनवरी को शाम चार बजे जिला न्यायालय के केन्द्रीय कक्ष में उपस्थित होकर ठेका निलामी की बोली में भाग ले सकते हैं। ये प्रतिष्ठान वित्तीय वर्ष 2020- 2021 में फरवरी से 31 मार्च 2021 तक की अवधि होगी।


ठेका निलामी समिति के अध्यक्ष अंचल लवानिया ने बताया कि प्रत्येक बोली बोलने वाले व्यक्ति को बोली बोलने से पहले पांच हजार रुपए नक द अग्रिम धनराशि के रुप में जमा करनें होंगे। जो बोली स्वीकार होने के पश्चात ठेका की धनराशि में समायोजित किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि ठेका धनराशि की 25 प्रतिशत धनराशि ठेका बोली अंतिम होने पर तुरंत जमा करनी होगी। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए न्यूनतम एवं आरक्षित बोलियों का उल्लेख निलामी की शर्तों में किया गया है।


ठेका निलामी समिति के अध्यक्ष ने बताया कि ठेका निलामी की शर्त किसी भी कार्य दिवस में जनपद न्यायालय में कार्यालय केन्द्रीय नजारत एवं न्यायालय के नोटिस बोर्ड पर देखी जा सकती है। शेष धनराशि मार्च 2021 के प्रथम सप्ताह में जमा करनी होगी। किसी भी अंतिम बोली को स्वीकार करने या अस्वीकार करने का अधिकार जिला जज मथुरा को होगा। अधिकतम बोली बोलने वाले व्यक्ति को ठेका धनराशि के अतिरिक्त ठेका राशि का दस प्रतिशत अनुबंध राशि स्टाम्प के रुप में जमा करानी होगी। इसके साथ ही स्थाई निवास पत्र, हैसियत प्रमाण पत्र एवं दो मजानतें ठेका स्वीकृति के बाद दाखिल करनी होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments