Saturday, May 18, 2024
HomeUncategorizedइस हीरे की अंगूठी को मिली गिनीज बुक में जगह, जानिए इसकी...

इस हीरे की अंगूठी को मिली गिनीज बुक में जगह, जानिए इसकी खासियत

नई दिल्ली। मैरीगोल्ड नामक एक हीरे की अंगूठी को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। इस हीरे की अंगूठी को खास तौर पर हाथ से तैयार किया गया है। इसकी खासियत यह है कि 12,638 छोटे छोटे हीरों को जड़कर बनाया गया है।

इसका वजन करीब 165 ग्राम बताया है। इस अंगूठी को बनाने वाले 25 वर्षीय हर्षित बंसल के मुताबिक यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था। इस अंगूठी को काफी सरलता से पहना जा सकता है।

हर्षित ने बताया कि, ‘हमेशा से मेरा टारगेट रिंग में 10 हजार से अधिक हीरे लगाने का था। मैंने इन सालों में बहुत डिजाइन तैयार किए परन्तु वह काम नहीं आए थे।’ इसलिए मैं लगातर इन्हे बनाने में लगा रहा।

अंगूठी को बेचने को लेकर हर्षित ने कहा कि, ‘अभी हमारा इसे बेचने का कोई विचार नहीं है। ये हमारे लिए गौरव का विषय है। इस अंगूठी को खरीदने हेतु ऑनलाइन काफी रिक्वेस्ट मिल रही हैं। लोग इस अंगूठी हेतु एक तरफ भारतीय हुनर की तारीफ कर रहे हैं तो वहीँ इस रिंग को खरीदने हेतु बहुत लालायित भी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments