Saturday, May 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़लापता पति की तलाश में पत्नी लगाती रही थाने के चक्कर, पुलिस...

लापता पति की तलाश में पत्नी लगाती रही थाने के चक्कर, पुलिस ने लावारिश में कर दिया अंतिम संस्कार

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में पुलिस की लापरवाही का एक अजब मामला सामने आया है। यहां 20 सितंबर को लापता हुए एक व्यक्ति का परिवार उसे तलाशने के लिए लगातार पुलिस स्टेशन के चक्कर काटता रहा, लेकिन पुलिस की ओर से उसका अंतिम संस्कार अज्ञात में कर दिया। जब इस बारे में परिवार को जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

मुंबई के मीरा रोड के सृष्टि अपार्टमेंट के रहने वाले 63 साल के ग्लेन पेरेरा 20 सितंबर को लापता हो गए थे। अगले दिन कशीमीरा पुलिस स्टेशन के सिपाहियों को इलाके में एक शव मिला। उसे उन्होंने बिना किसी जांच के अज्ञात में पंचनामा भरकर भायंदर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया। 1 अक्टूबर को ग्लेन की पत्नी रीटा ने कशीमीरा थाने में ही ग्लेन की लापता रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि उनके पति को शराब पीने की लत है। वह कई दिनों तक घर से दूर रहते हैं। लेकिन पिछले 10 दिनों से उनसे संपर्क न हो पाने के कारण पुलिस में लापता की रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ी। पुलिस ने उनसे अस्पतालों में ग्लेन को खोजने के लिए कहा। इसके बाद परिवार ने सभी अस्पतालों के कई चक्कर लगाए। लेकिन कहीं ग्लेन का सुराग नहीं लगा।

ग्लेन की बेटी यूरिका ने बताया कि पुलिस ने उन लोगों से एक शव मिलने की बात छुपाई थी। वो शव 21 अक्टूबर को सृष्टि अपार्टमेंट के पास ही मिला था। परिवार हफ्ते में दो बार थाने के चक्कर लगाता था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सामाजिक कार्यकर्ता अब्राहम मथाई ने मामले में दखल दिया। इसके बाद 4 दिसंबर को परिवार ने मीरा-भायंदर और वसई-विरार पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। इसके बाद पुलिस ने थाने में फोन मिलाकर उनसे उस अज्ञात शव की फोटो मांगी। दोनों फोटो का मिलान किया गया तो परिवार ने उस अज्ञात शव की पहचान ग्लेन के शव के रूप में की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments