Monday, May 6, 2024
Homeजुर्मकॉलेज से घर जा रही छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया,...

कॉलेज से घर जा रही छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया, दो आरोपी गिरफ्तार


एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के एक कॉलेज से घर लौट रही छात्रा का ऑटो सवार दो युवकों ने अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। छात्रा की चीख पुकार पर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी धमकी देकर भागने लगे, तभी स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को अपहरण में प्रयुक्त किए गए ऑटो सहित गिरफ्तार कर लिया।

थाना बागवाला क्षेत्र स्थित गोलाकुंआ से ऑटो में सवार हुई स्नातक की छात्रा का बुधवार दोपहर घर लौटते समय अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी राजा पुत्र सुभाष चन्द्र और दिनेश पुत्र साहब सिंह निवासी हरनावली थाना बागवाला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि छात्रा गोलाकुंआ से अपने घर जाने के लिए ऑटो में बैठी थी, तभी दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का इरादा बनाया। छात्रों को अपहरण होने का एहसास नहीं होने नहीं दिया और एक स्कूल के पीछे ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

सीओ सिटी राजकुमार सिंह ने बताया है कि बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा का अपहरण कर लिया गया था, छात्रा ने बताया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। ग्रामीणों की ओर से सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष रामकेस सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे और आरोपियों की घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। अपहरण में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments