Monday, May 6, 2024
Homeजुर्मप्रेमिका की शर्त पर प्रेमी ने सहेली का गला रेतकर कर डाली...

प्रेमिका की शर्त पर प्रेमी ने सहेली का गला रेतकर कर डाली हत्या, प्रेमी ने उगला राज

आगरा। शमसाबाद में तीन दिन पहले हुई युवती पूनम की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या के मामले में मृतका की सहेली अंजली और उसके प्रेमी अर्जुन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अर्जुन ने प्रेमिका अंजली के कहने पर उसकी सहेली की हत्या की थी। घटना वाले दिन दोनों ने उसे बहाने से बुलाकर खेत में ले गए और गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद से दोनों फरार हो गए। पुलिस ने दोनो हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है।

आपको बता दें कि 21 दिसंबर को शमसाबाद के बड़ा गांव निवासी 19 वर्षीय पूनम पुत्री ईश्वरी प्रसाद का शव कसबा में ही एक खेत में पड़ा मिला था। युवती की गला रेतकर हत्या की गई थी। मृतका की पहचान होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पूर्वी वेंकट अशोक ने बताया कि दो आरोपी अर्जुन शर्मा उर्फ अर्जुन पंडित निवासी मोहल्ला गोपालपुरा, शमसाबाद और अंजली सिकरवार निवासी बड़ा गांव, शमसाबाद को गिरफ्तार किया है।

अंजली और अर्जुन के दो साल से थे प्रेम संबंध

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि अंजली और अर्जुन के दो साल से प्रेम संबंध थे। वहीं पूनम अंजली की दोस्त थी। दोनों एक ही गांव की रहने वाली हैं। अंजली के प्रेम संबंध के दौरान पूनम की मुलाकात भी अर्जुन से हो गई। कुछ दिन से पूनम भी अर्जुन से प्यार करने लगी। इसका पता अंजली को चल गया। इस बात को लेकर अर्जुन और अंजली के बीच झगड़ा होने लगा। पूनम भी उससे दोस्ती नहीं तोड़ना चाहती थी। इस पर बात पर दोनों सहेलियों के बीच झगड़ा होने लगा

प्रेमिका की शर्त पूरी करना चाहता था अर्जुन

अंजली को लगा कि अर्जुन उसे धोखा दे रहा है। इस बारे में उसने प्रेमी से बात की। इस पर अर्जुन ने पूनम से प्यार करने की बात से इनकार कर दिया। यह भी कहा कि वह पूनम से मना कर चुका है। मगर, वह बार-बार बात करती है। इस पर अंजली ने शर्त रख दी कि अगर, उसे नहीं चाहते हो तो रास्ते से हटा दो। अंजली की शर्त पर अर्जुन तैयार हो गया।

अर्जुन ने ग्राहक के चोरी किए हुए सिम के नंबर से किया था कॉल

षड्यंत्र के तहत अंजली और अर्जुन ने पूनम को एसएस डिग्री कॉलेज के पास सुनसान जगह पर बुलाया। उसे बुलाने के के लिए अर्जुन ने ग्राहक के चोरी किए हुए सिम के नंबर से कॉल किया था। पूनम के आते ही बात करने लगे। अचानक ही उसकी छुरी से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में झाड़ियों में छिपा दिया। पूनम के फोन से सिम निकालकर तोड़ दिया। अर्जुन ने उसका मोबाइल अपने पास रख लिया। अंजली शव को जलाकर सुबूत मिटाना चाहती थी। अर्जुन ने रात में शव जलाने पर खेतों में सो रहे लोगों को पता चलने के बारे में कहा। इस पर दोनों शव छोड़कर चले गए। दूसरे दिन लाश देखने भी आए थे।

कॉल डिटेल से मिला पुलिस को हत्यारोपियों का सुराग

पुलिस ने पूनम के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली। इसमें एक मोबाइल नंबर मिला। इस नंबर पर युवती की हत्या से पहले बात हुई थी। इसी नंबर से पुलिस को हत्यारोपियों का सुराग मिल गया। यह मोबाइल नंबर शमसाबाद के एक गांव के रहने वाले युवक का निकला। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसकी सिम 10 दिसंबर को कार धुलाई सेंटर पर खो गई थी। पुलिस ने कार धुलाई का काम करने वाले शमसाबाद निवासी अर्जुन शर्मा को पकड़ लिया। उसकी कॉल डिटेल खंगाली गई तो पता चला कि उसकी पूनम से फोन पर बात होती थी। इसके बाद पुलिस ने अर्जुन से सख्ती से पूछताछ की। उसने पुलिस के सामने सारा राज उगल दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments