Monday, May 6, 2024
Homeजुर्म60 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, मकान में लहूलुहान हालत...

60 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, मकान में लहूलुहान हालत में मिली लाश

आगरा। मोतीमहल के शंभूनगर में एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला का शव लहूलुआन हालत में मिला। पड़ौसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। महिला पति के मकान में अकेले रहती थी। परचून की दुकान और भैंस चराकर अपना जीवन यापन करती थी।

मिली जानकारी के मुताबिक आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। शुक्रवार की सुबह महिला का लाश घर के अंदर बरामद किया गया। आसपास के लोग जब महिला की दुकान पर सामान लेने पहुंचे तो घर का दरवाजा बंद था। पड़ोसियों ने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से किसी भी तरह की आवाज नहीं आई। इसके बाद जब लोगों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो वहां महिला की लाश लहूलुहान हालत में पड़ी थी।

इसके बाद लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। महिला के चारों बेटों को भी जानकारी दी गई। बेटों के आने के बाद पुलिस ने घर का दरवाजा खोलकर लाश बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह पिछले कई साल से पति के मकान में अकेले ही रह रही थी। परचून की दुकान और भैंस पालकर ही उसके घर का खर्च चलता था। महिला के चारों बेटे अलग-अलग रहते हैं।

सिटी एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा किया जाएगा। पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर छानबीन करने में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments