Wednesday, May 8, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, यूके से...

कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, यूके से आगरा में लौटा एक संदिग्ध


आगरा। कोरोना के नये स्ट्रेन को लेकर उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट है। अब तक यूनाइटेड किंगडम (यूके) से 2135 लोगों के उत्तरप्रदेश में लौटने की खबर मिली है। इनमें गौतमबुद्धनगर में 563, गाजियाबाद में 291 लौटे, जबकि लखनऊ में 256 और आगरा के 58 और मथुरा में सात लोगों की भी यूके से वापसी हुई है। आगरा में 35 लोगों की जांच की गई, जिसमें 1 संदिग्ध मिला है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम यूके से आए लोगों के घर पहुंच रही है। सभी इंग्लेंड से लौटे लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर बनी हुई है।

मेरठ में दंपति और बच्चा संक्रमित मिला

मेरठ में लंदन से आए 3 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन तीनों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का ख़तरा हो सकता है। बताया जा रहा है कि ये तीनों 14 दिसम्बर को लंदन से वापस आए थे। लंदन से मेरठ आए दम्पति और बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। युवक के माता-पिता और भाभी के साथ पड़ोस के 9 लोग भी संक्रमित मिले हैं। आगरा में 35 लोगों की जांच में 1 संदिग्ध मिला है।

स्ट्रेन-2 जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजने की तैयारी

स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि यह स्ट्रेन-2 का संक्रमण भी हो सकता है। शासन ने तीनों मरीजों में स्ट्रेन-2 की जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजने के लिए कहा है। इसके साथ ही संक्रमित परिवार को आइसोलेट कर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है।

केंद्र सरकार ने 9 दिसंबर के बाद यूरोप से मेरठ पहुंचने वाले 44 यात्रियों की रिपोर्ट दी थी। इसमें से 12 यहां से देश के दूसरे हिस्से में जा चुके हैं. 32 में से 15 की जांच रिपोर्ट शुक्रवार रात मिली है। इसमें लंदन से आने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments