Friday, May 17, 2024
Homeजुर्ममहिला आश्रय सदन वृद्ध महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, सीढियों में...

महिला आश्रय सदन वृद्ध महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, सीढियों में मिला अधजला शव

वृंदावन। चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। महिला का अधजला शव आश्रम सदन की मंजिल की सीढियों में पड़ा मिला। मृतक महिला पिछले आठ वर्षों से महिला आश्रय सदन में रह रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेसिक टीम ने मामले की जांच शुरु कर दी है।


रविवार को सुबह करीब नो बजे चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन में उस समय हड़कंप मच गया, जब सदन की महिलाओं ने सदन की पहली दूसरी मंजिल की सीढियों पर अपनी साथ रहने वाली वृद्ध महिला का अधजला शव देखा। सदन की अधीक्षिका और चौकीदार मौके पर पहुंच कर देखा तो सभी के होश उड़ गए। महिला के शव के पास एक माचिस पड़ी मिली। किसी तरह का ज्वलनशील पदार्थ नहीं मिला।

आश्रय सदन के प्रभारी संतोष मिश्रा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरु कर दी है। फॉरेसिंक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची और जाच पड़ताल की। घटना की सूचना पाकर सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी एवं डीपीओ अनुराग श्याम रस्तोगी भी मौके पर पहुंचे।

महिला आश्रय सदन के प्रभारी संतोष मिश्रा ने बताया कि मृतक महिला गायत्री डे उम्र 72 वर्ष पिछले 8 साल से सदन में महिलाओं के साथ रह रही थी। यह मूलरुप से पंश्चिम बंगाल के जिला गोपालपुरा के थाना आन्द्रो बंगाल क्षेत्र के गांव बाकुंडा की रहने वाली है।

उन्होंने बताया कि महिला को शनिवार की रात करीब सात बजे तक देखा गया। महिला ने शाम को प्रतिदिन वितरित होने वाली चाय और टोस्ट लिए थे। सुबह करीब नो बजे जब सदन की महिलाएं छत पर धूप सेंकने के लिए गई थीं। तो उन्हें सीढियों में अधजली अवस्था में महिला का शव मिला और उन्हें इस बात की जानकारी हमें दी थी।

कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि महिला आश्रय सदन में वृद्ध महिला का अधजला शव मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या या हत्या का पता लगाया जा रहा है। दोनों ही बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही इस केस में कुछ स्पष्ट हो सकेगा। मौत का कारण पता नहीं चल सका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments