Thursday, May 16, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)वृंदावन मिनी कुंभ इस बार होगा भव्य और वृहद, तैयारियां जोरों पर

वृंदावन मिनी कुंभ इस बार होगा भव्य और वृहद, तैयारियां जोरों पर

मथुरा। हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ से पहले वृंदावन में मिनी कुंभ का शुभारंभ 16 फरवरी से होगा। जो कि 28 मार्च तक लगेगा। इसकी तैयारियां मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण सहित कई कार्यदायी संस्थाओं द्वारा की जा रही हैं। कुंभ का द्वार के निर्माण के साथ ही मार्ग, पार्किंग और यमुना तट पर तीन घाटों का निर्माण कार्य हो रहा है।

यह कुंभ मेला के नोडल अधिकारी एवं एमवीडीए के उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप की देखरेख में मिनी कुंभ की तैयारियां टटिया स्थान से लेकर केशीघाट तक की जा रही हैें। कुंभ स्थल में प्रवेश करने क लिए टटिया स्थान के सामने मुख्य द्वारा एमवीडीए द्वारा निर्माण किया जा रहा है। द्वार की फाउंडेशन और पिलर तैयार होने के बाद लैंटर का कार्य चल रहा है।

कुंभ स्थल पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को हटाने के बाद लोकनिर्माण विभाग द्वारा समतलीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कुंभ में धर्म अखाड़ों और मंदिरों के लगने वाले खालसाओं तक पहुंचने क लिए पक्के मार्ग का निर्माण हो रहा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा गिट्टी डालकर पक्के और उसके साथ ही कच्चे मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। यह कार्य अभी सिर्फ टटिया स्थान के सामने हो रहा है।

केशीघाट क्षेत्र में जबर्दस्त अतिक्रमण

यमुना किनारे केशीघाट क्षेत्र में विभागों द्वारा अभी तक किसी तरह की तैयारियां शुरु नहीं हुई हैं। इस क्षेत्र में लोगों ने पक्के और कच्चे अवैध निर्माण कर लिए हैं। यमुना किनारे गंदगी और मलवे के ढेर लगे हैं। एमवीडीए और लोक निर्माण विभाग को अतिक्रमण हटाने और लेबलिंग कर कुंभ स्थल तैयार करने में कड़ी मशक्कत करनी होगी।

दो अस्थाई पुल का होगा निर्माण

दो अस्थाई पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जाने हैं। इनमें से एक प्लाटून पुल का कार्य विभाग द्वारा शुरु कर दिया गया है।

कुंभ में संत, महंत और भक्तों मिलेगा पीने को गंगाजल

जलनिगम द्वारा मिनी कुंभ में लगने वाले संत, महंतों के शिविर और खालसाओं संतों को गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए जलनिगम द्वारा भूमिगत पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। यह पाइप लाइन प्रत्येक शिविर एवं खालसा तक पहुंचेगी। वहीं जगह-जगह देश-विदेश से मिनी कुंभ में आने वाले श्रृद्धालुओं को भी गंगाजल पीने को मिलेगा।

तालाब का पाटकर बनाया जा रहा पार्किंग स्थल

नगर के दो बड़े नाले कुंभ क्षेत्र से होकर जा रहे हैं। इनमें से एक का रुख यमुना की ओर है। तो दूसरे नाले का दूषित पानी यमुना किनारे जमा हो जाता है। जिससे यहां दूषित पानी का तालाब बन गया है। धोबी घाट होने के कारण काष्टिक सोड़ा और दूषित पानी भी सीधे इस तालाब में जमा होता है। कुंभ की तैयारियों में लोकनिर्माण विभाग द्वारा इस तालाब को पाटने क कार्य किया जा रहा है। साथ ही लेबलिंग कर तालाब के स्थान पर पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। साथ ही नालों को बंद किया जा रहा है।

सभी मार्गों के किनारे पर लगेंगे विद्युत पोल

विद्युत विभाग द्वारा मिनी कुंभ में सड़क के दोनों ओर विद्युत पोल लगाने का कार्य किया जाएगा। यह पोल लोकनिर्माण विभाग द्वारा मार्गों का निर्माण किए जाने के बाद लगाए जाएंगे। विद्युत पोल कुंभ मेला स्थल में आ चुके हैं।

कुंभ मेला के नोडल अधिकारी एवं एमवीडीएम के उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप ने बताया कि इस बार वृंदावन में आयोजित होने वाला मिनी कुं भ अन्य वर्षों की तुलना में भव्य और वृहद होगा। गत कुम्भ 29 हेक्टेयर भूमि में लगा था, जबकि वर्तमान कुम्भ 56 हैक्टेयर भूमि में लगाया जा रहा है। इस बार संत महंत और भक्तो के लिए गंगाजल की आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। यह कार्य जलनिगम द्वारा 31 जनवरी तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अलावा तीन पक्के घाट, दो पुल का भी निर्माण किया जा रहा है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments