Sunday, May 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़बृजवासी लुक में वृंदावन की कुंज गलियों में घूमते नजर आए तेज...

बृजवासी लुक में वृंदावन की कुंज गलियों में घूमते नजर आए तेज प्रताप यादव


अरुण यादव की रिपोर्ट
वृंदावन।
भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति एवं ब्रज प्रेम में सराबोर बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव इन दिनों भी धार्मिक यात्रा पर वृंदावन आए हुए हैं। जहां उन्होंने विभिन्न प्रमुख मंदिरों में ठाकुरजी के दर्शन व पूजन किया। वहीं रंगजी मंदिर के निकट एक मूर्ति की दुकान से भगवान श्रीराधाकृष्ण की मूर्ति एवं पोशाकों की खरीददारी की।


राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव वृंदावन में भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। उनके माथे पर चंदन तिलक और तन पर कुर्ता धोती पहन रखे थे। वह बृजवासी की तरह नजर आए।
इस दौरान पत्रकारों से रूबरू हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि वह श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली में आकर स्वयं को धन्य मानते हैं।

सरकार द्वारा कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी दिए जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीका लगवाएं, उसके बाद हम भी टीका लगवा लेंगे। साथ ही उन्होंने किसान आंदोलन को जायज ठहराते हुए कहा कि सरकार को किसानों की मांग माननी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments