Sunday, May 5, 2024
Homeजुर्मआरटीओ बन वाहन चेकिंग के बहाने से हथियारों से लैस बदमाशों ने...

आरटीओ बन वाहन चेकिंग के बहाने से हथियारों से लैस बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवारों को लूटा

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में निर्माणाधीन नए बस अड्डे के सामने कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर स्कॉर्पियो सवार लोगों को लूट लिया। गाड़ी, हजारों की नकदी और एटीएम कार्ड लूट ले गए। कार सवार बदमाशों ने आरटीओ बनकर पहले स्कॉर्पियो चालक से गाड़ी के कागजात देखे उसके उसके बाद हथियारों के बल पर लूटपाट की। वृंदावन छाता की ओर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस घटना की छानबीन में लगी है।


मध्य प्रदेश के ललितपुर निवासी सुमित सिंह अपने पांच साथियों के साथ काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से वृन्दावन से आगरा की ओर जा रहा था। वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय उपचार करा रहे बाबूलाल को डिस्चार्ज करा कर सुमित आने साथ ले घर ले जा रहा था। तभी गुरुवार प्रात: करीब चार बजे बड़ी कार में सवार बदमाशों ने पहले स्कॉर्पियो को रुकवाया। अपने को आरटीओ बताते हुए गाड़ी के कागजात दिखाने के लिए कहा। जैसे ही सुमित गाड़ी के कागजात दिखाने स्कॉर्पियो से बाहर आया तभी बदमाशों ने अपने-अपने हथियार बाहर निकाल लिए और काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी, उसमें रखे तीन हजार रुपए, मोबाइल, एटीएम कार्ड लूट कर लिए और छाता की ओर भाग गए।

एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना करीब सुबह चार बजे की है। बदमाश सफेद रंग की जेस्ट या अमेज जैसी गाड़ी में सवार थे। एमपी के यात्रियों की गाड़ी, माबोइल और तीन हजार रुपए नकद लूट कर ले गए हैं। बदमाश हथियारों से लैस थे। लूटने से पहले उन्होंने आरटीओ बनकर गाड़ी के कागजात चैक करने के बहाने लूट की घटना को अंजाम दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments