Monday, April 29, 2024
Homeजुर्मदुल्हन के हाथों की मेंहदी उतरने से पहले पति ने दे दी...

दुल्हन के हाथों की मेंहदी उतरने से पहले पति ने दे दी अपनी जान

आगरा। आगरा में दुल्हन के हाथों में लगी मेंहदी फीकी भी नहीं पड़ी कि पति ने अपनी जान देदी। शुक्रवार की आधी रात को कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। शादी के 13 दिन बाद ही युवक के खुदकुशी करने से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

हरीपर्वत के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पुष्प विहार कालोनी निवासी कृष्णा शर्मा (30 वर्ष) पुत्र नंद किशोर शर्मा एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट था। कृष्णा की शादी 13 दिन पहले प्रीति से हुई थी। वह पत्नी के साथ पुष्प विहार में किराए के मकान में रह रहा था। युवती और कृष्णा एक दूसरे को पहले से जानते थे।

इंस्पेक्टर हरीपर्वत अजय कौशल ने बताया कि शुकवार की शाम को नवदंपती में किसी बात पर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर पत्नी पति को बिना बताए अपने भाइे के यहां चली गई। रात को कृष्णा कार्य करने के बाद घर लौटा। जयपुर में रहने वाले अपने जीजा को फोन किया। उनसे कहा कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। जीजा ने उसे बातों में लगा लिया।

इस पर जीजा ने तत्काल प्रीति को फोन करके घर पहुंचने की कहा। वहां पहुंचने पर प्रीति और कृष्णा के बीच दोबारा विवाद हो गया। कृष्णा ने पत्नी को धक्का देकर कमरे से बाहर निकाल दिया। प्रीति को लगा कि पति का गुस्सा शांत होने पर वह कमरा खोल देगा। इस पर वह बाहर गैलरी में बैठकर पति के दरवाजा खोलने का इंतजार करने लगी।

जब काफी देर तक पति ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने आवाज लगाई। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पत्नी को शक हुआ। उसने खिड़की से झांक कर देखा तो पति को पंखे पर चादर का फंदे बना लटका पाया। प्रीति के शोर मचाने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर अजय कौशल ने बताया खुदकुशी के पीछे पति-पत्नी का विवाद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments