Monday, April 29, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)2021: जानिए सालभर के शुभ मुहूर्त, इस महीने में होंगी सबसे ज्यादा...

2021: जानिए सालभर के शुभ मुहूर्त, इस महीने में होंगी सबसे ज्यादा शादियां

साल 2021 का पहला महीना यानी जनवरी बीत रहा है। हर कोई इस नए साल में नई शुरुआत करने जा रहा है। जो शुभ कार्य 2020 नहीं हो सके, वो नए साल में किए जाएंगे। घर में कोई नई चीज खरीदकर लाना हो, या वाहन खरीदना होगा, गृह प्रवेश हो, प्रॉपर्टी में निवेश करना होगा, दुकान खोलना हो या फिर घर परिवार में किसी का विवाह हो। शुभ मुहूर्त देखे बगैर भारत में ये काम नहीं किए जाते हैं। यहां हम बताने जा रहे हैं जनवरी से लेकर दिसंबर यानी सभी 12 महीने के शुभ मुहूर्त। साथ ही विवाह के मुहूर्त अलग से। साल 2021 में अमृतसिद्धि योग, त्रिपुष्कर योग, द्विपुष्कर योग और सर्वसिद्धि योग विशेष फलदायी है।

जनवरी 2021: शुभ कार्यों के लिए 5 जनवरी, 6 जनवरी, 8 जनवरी, 14 जनवरी, 17 जनवरी, 26 जनवरी और 30 जनवरी को शुभ तिथियां हैं। वहीं 18 जनवरी को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है।

फरवरी 2021: हवन, पूजन या गृह प्रवेश से जुड़े कार्यों के लिए 12 फरवरी, 14 फरवरी, 16 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी और 28 फरवरी शुभ तिथियां हैं। विवाह के लिए फरवरी माह में वैसे तो कोई मुहूर्त नहीं है, लेकिन इसी महीने में वसंत पंचमी आती है और कहा जाता है कि इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। इस वर्ष वसंत पंचमी 16 फरवरी को है।

मार्च 2021: मार्च में किसी भी तरह के शुभ कार्यों के लिए 8 मार्च, 9 मार्च, 14 मार्च, 20 मार्च, 21 मार्च, 24 मार्च और 26 मार्च शुभ तिथियां हैं। विवाह के लिए इस महीने में कोई मुहूर्त नहीं है।

अप्रैल 2021: शुभ कार्य के लिए 1 अप्रैल, 11 अप्रैल या 20 अप्रैल के दिन शुभ हैं। विवाह के लिए अप्रैल माह में 8 शुभ दिन हैं। ये शुभ तारीखें हैं 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल।

मई 2021: सभी तरह के अच्छे कामों के लिए शुभ मुहूर्त हैं 6 मई, 8 मई, 10 मई, 12 मई, 16 मई, 18 मई, 20 मई, 21 मई और 30 मई। वहीं साल में सबसे ज्यादा शादियां इसी महीने में होंगी। कुल 16 मुहूर्त हैं, जिनकी तारीखें हैं 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 28, 29 और 30 मई।

जून 2021: किसी भी तरह की खरीदारी तथा अच्छे कार्य के लिए 2 जून, 3 जून, 10 जून, 12 जून, 15 जून, 16 जून, 21 जून, 22 जून, 25 जून और 27 जून शुभ तिथियां हैं। विवाह मुहूर्तों के लिए 8 शुभ दिन हैं। ये हैं -जून माह में 3, 4, 5, 16, 20, 22, 23 और 24 जून।

जुलाई 2021: शुभ कार्यों के लिए इस महीने में 8 दिन मिलेंगे, वहीं शादी-ब्याह के लिए 5 दिन शुभ मुहूर्त निकल रहे हैं। ये तारीखें हैं 1, 2, 7, 13 और 15 जुलाई।

अगस्त 2021: किसी भी तरह का शुभ कार्य 6 अगस्त, 7 अगस्त, 8 अगस्त, 9 अगस्त, 12 अगस्त, 16 अगस्त, 20 अगस्त, 27 अगस्त और 28 अगस्त को कर सकते हैं। विवाह के लिए केवल कोई भी शुभ तिथि नहीं हैं।

सितंबर 2021: इस महीने 2 सितंबर, 4 सितंबर, 8 सितंबर, 13 सितंबर, 14 सितंबर, 17 सितंबर, 19 सितंबर, 20 सितंबर, 22 सितंबर, 25 सितंबर, 26 सितंबर और 29 सितंबर को कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। विवाह के लिए इस महीने में भी कोई मुहूर्त नहीं है।

अक्टूबर 2021: 1 अक्टूबर, 9 अक्टूबर, 10 अक्टूबर, 12 अक्टूबर, 14 अक्टूबर, 15 अक्टूबर, 18 अक्टूबर, 21 अक्टूबर, 23 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 26 अक्टूबरको शुभ कार्य किए जा सकते हैं। विवाह की कोई शुभ तिथि नहीं है।

नवंबर 2021: किसी भी शुभ कार्य के लिए 2 नवंबर, 8 नवंबर, 10 नवंबर, 11 नवंबर, 12 नवंबर, 20 नवंबर, 22 नवंबर 23 नवंबर, 24 नवंबर और 26 नवंबर शुभ तिथियां हैं। विवाह के लिए 3 माह के लंबे अंतराल के बाद 7 शुभ मुहूर्त आएंगे। ये तारीखे हैं 15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30 नवंबर।

दिसंबर 2021: किसी भी शुभ कार्य के लिए 4 दिसंबर, 5 दिसंबर, 10 दिसंबर, 13 दिसंबर, 15 दिसंबर, 18 दिसंबर, 19 दिसंबर, 22 दिसंबर, 25 दिसंबर और 31 दिसंबर। विवाह शाही के लिए 1, 2, 6, 7, 11 और 13 तारीख शुभ हो सकती है।

डिसक्लेमर: यहां बताई गई किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। शुभ दिन पर व्यक्ति विशेष के लिए उसकी राशि के मुताबिक शुभ मुहूर्त क्या होगा, यह ज्योतिषाचार्य ही बता सकते हैं।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments