Monday, April 29, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)19 जनवरी से नहीं होंगे मांगलिक कार्य, शादी के लिए 3 महीने...

19 जनवरी से नहीं होंगे मांगलिक कार्य, शादी के लिए 3 महीने करना होगा इंतज़ार

19 जनवरी को गुरु यानि बृहस्पति अस्त हो जाएंगे जिसके बाद ही मांगलिक कार्य नहीं होंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 14 जनवरी को जहां सूर्य ने मकर राशि में प्रवेश किया वैसे ही खरमास खत्म हो गए। इसके बाद 5 दिन बाद ही 19 जनवरी से 16 फरवरी तक गुरु ब्रहस्पति अस्त हो जाएगे। इसके साथ ही 16 फरवरी से लेकर 17 अप्रैल तक शुक्र भी अस्त हो जाएगा। इस मौके पर भी मांगलिक कार्य होने की संभावना काफी कम हो जाती है। मकर संक्रांति के साथ ही खरमास समाप्त हो चुके हैं। इसके साथ ही मांगलिक कार्य की शुरुआत हो गई है, इस साल 2021 की शुरुआत के 3 माह तक काफी कम विवाह के मुहूर्त बन रहा है। साल 2021 में किस माह में किस दिन पड़ रहा है विवाह के लिए अच्छा मुहूर्त।

साल 2021 में पड़ने वाले विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

फरवरी 2021– फरवरी माह में कोई शुभ मुहूर्त नहीं पड़ रहा है। हालांकि इस माह की 16 तारीफ को बसंत पंचमी पड़ रहा है। जो अबूझ मुहूर्त माना जाता है।

मार्च 2021- कोई शुभ मुहूर्त नहीं

अप्रैल 2021- इस माह कई शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। जो 22, 24, 26, 27, 28, 29 और 30 है।

मई 2021- 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 24, 26, 28, 29 और 30 विवाह मुहूर्त है।

जून 2021- इस माह 3, 4, 5, 16, 19, 20, 22, 23 और 24 है।

जुलाई 2021- इस माह देवशयनी एकादशी के बाद 15 नंवबर तक कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। इस माह 1, 2, 7, 13 और 15 है।

नवंबर 2021- इस माह देवउठनी एकादशी के साथ विवाह होना प्रारंभ हो जाएगा। इस माह 15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30 को शुभ मुहूर्त है।

दिसंबर 2021– इस माह में 1, 2, 6, 7, 11 और 13 को है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments