Saturday, May 18, 2024
Homeजुर्महाथिया गांव के समीप जंगल में चल रही थी शस्त्र बनाने की...

हाथिया गांव के समीप जंगल में चल रही थी शस्त्र बनाने की फैक्ट्री, भंडाफोड़

बरसाना। बरसाना पुलिस ने हाथिया के समीप महरौली रोड पर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शस्त्र बनाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 5 तमंचे, 5 कारतूस, दो बंदूक, बड़ी संख्या में अधबने शस्त्र और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।


बरसाना थानाध्यक्ष आजादपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में बरसाना थाना के हाथिया निवासी इरशाद एवं सहजाद को गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।उन्होंने बताया कि यहां अवैध रुप से शस्त्र बनाकर मथुरा के अलावा अन्य जनपदों में भी बेचते थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments