Tuesday, February 10, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़बदन सिंह चौधरी बने रालोद के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी...

बदन सिंह चौधरी बने रालोद के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई


गोविन्द भारद्वाज
मथुरा।
राष्ट्रीय लोकदल द्वारा चौधरी बदन सिंह को बृज क्षेत्र का अध्यक्ष बनाए जाने पर दल के पदाधिकारियों ने हर्ष जाहिर किया है। दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। यह जानकारी रविवार को शहर के स्थानीय होटल में राष्ट्रीय लोक दल के चौधरी बदन सिंह ने पत्रकार वार्ता आयोजित करके दी है।


चौधरी बदन सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी दी ह,ै उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। दल के पदाधिकारियां ने कहा कि ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दल आगामी चुनावों की रणनीति तैयार कर रही है आने वाले समय में राष्ट्रीय लोक दल पूरी ताकत के साथ उभर कर आएगा।


हर्ष जताने वालों में पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी, दल के नेता कुंवर नरेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष रामरस पाल पोनिया आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments