Sunday, May 5, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़बोलेरो और मैक्स पिकअप में जबर्दस्त भिड़ंत, 2 की मौत, 19 घायल

बोलेरो और मैक्स पिकअप में जबर्दस्त भिड़ंत, 2 की मौत, 19 घायल

राघव शर्मा/नरेन्द्र सिंघल
बरसाना।
बरसाना- कोसीकलां रोड स्थित केआरएस कॉलेज के समीप बोलेरो और पिकअप में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 19 लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायलों को बरसाना के सीएससी अस्पताल भ्ोजा है। डॉक्टरों ने दो लोगों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया है।


मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को बोलेरो सवार लोग शेरगढ में गमी से होकर घर लौट रहे थे। बोलेरो में 16 लोग सवार थे। जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। वहीं विपरीत दिशा से बरसाना से दर्शन कर कोटा के लिए मैक्स पिकअप में आधा दर्जन युवक लौट रहे थे। तभी बरसाना-कोसीकलां रोड स्थित केआरएस कॉलेज के समीप दोनों गाड़ियां आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण हुई कि दोनों ही गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। चीख पुकार मचने लगी। आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े और बचाव कार्य में जुट गए। इस हादसे में दो लोेगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनकी पहचान नीमगांव निवासी कन्हैया बाबा उम्र 65 वर्ष और पोहप सिंह उम्र 50 वर्ष के रुप में की गई है। जबकि 19 लोग घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बरसाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। घायलों में छीतरिया निवासी नीमगांव,विजेंदर सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह निवासी कोटा राजस्थान, लोकेश सेन निवासी कोटा, मूलचंद पुत्र पोहप सिंह, किल्तु पत्नी मेघश्याम निवासी नीम गांव एवं किशन प्यारी, गीता, भूरी, श्रीचंद, तारा, वेनामी, शकुंतला, चंद्रवती, मुन्द्रा, सुमन, झाझन, गुड्डी, राजपाल के अलाबा 6 ऐसे लोग घायल हैं जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरसाना के डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है।

बरसाना थाना प्रभारी का कहना है कि बोलेरो और मैक्स पिकअप में टक्कर हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जांच पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments