Sunday, May 5, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़शिंजो आबे, बालासुब्रमण्यम को पद्म विभूषण, गोगोई, पासवान, महाजन को पद्म भूषण,...

शिंजो आबे, बालासुब्रमण्यम को पद्म विभूषण, गोगोई, पासवान, महाजन को पद्म भूषण, देखें लिस्ट


नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर साल 2021 के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार माने जाने वाले पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। पुरस्कारों की सूची में सबसे पहला नाम जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का है, जिन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आबे समेत ये पुरस्कार कुल 7 लोगों को दिया गया है। जिनमें एसपी बाला सुब्रमण्यम, डॉक्टर नरिंदर सिंह कपेनी, सुदर्शन साहू और मौलाना वहीदुद्दीन खान का नाम शामिल हैं।


केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार इस साल पद्म भूषण पुरस्कार से 10 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पीएम के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत) और धर्मगुरु कलदी सादिक (मरणोपरांत) शामिल हैं। वहीं गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वलिस (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) समेत 102 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार दिया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति ने 119 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी है जिनमें सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री हैं। पद्म पुरस्कार विजेताओं में 29 महिलाएं हैं। इनमें 10 लोग विदेशी, प्रवासी भारतीय, पीआईओ और ओसीआई तथा एक व्यक्ति ट्रांसजेंडर श्रेणी से हैं। इनमें 16 लोगों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments