Sunday, May 5, 2024
Homeजुर्म6 साल के तेंदुए को पकाकर खा गए 5 लोग, गिरफ्तार,खाल, नाखून...

6 साल के तेंदुए को पकाकर खा गए 5 लोग, गिरफ्तार,खाल, नाखून और हड्डियां को बरामद


इडुक्की। केरल में फिर एक बार इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। केरल के इडुक्की जिले में करीब 5 लोगों ने मिलकर एक 6 साल के तेंदुए का शिकार कर लिया सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उसे पकाकर खा गए। इसके अलावा युवक खाने से बची हड्डियों ,नाखून और खाल सहित कई चीजों को बेचने की फिराक में थे। ऐसा करने वाले पांचों आरापियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे तेंदुए की खाल, नाखून और हड्डियों को बरामद लिया है।

यह पांच आरोपी जानवरों की खाल और दूसरी चीजें भेज कर आर्थिक लाभ कमाना चाहते थे इसी के चलते उन्होंने जाल बिछाकर तेंदुए का शिकार कर लिया। बता दें इसके लिए आरोपियों ने करीब 100 मीटर का जाल घर के पास मौजूद खेत में बिछाया जिसमें 6 साल का तेंदुआ फस गया। जिसे आरोपी पकाकर मीट बना कर खा गए। इन आरोपियों की पहचान विनोद, कुरीकोस, बीनू, कुंजप्पन और विन्सेन्ट के रूप में हुई है।

इस पकड़े गए तेंदुए का वजन करीब 50 किलो था फिलहाल पुलिस को आरोपी विनोद के घर से 10 किलो तेंदुए का मांस बरामद हुआ है। बता दे इन आरोपियों ने तेंदुए की हत्या करने के बाद उसके दांत नाखून और खाल को अलग कर लिया था ताकि वे इसे आसानी से बाजार में बेच सकें।

सूत्रों के मुताबिक वन विभाग की ओर से इन पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।दरअसल भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची 1 में तेंदुए को सूचीबद्ध किया गया है ऐसे में तेंदुए का शिकार करने पर अपराधी को 7 साल की सजा का प्रावधान है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments