Monday, May 20, 2024
HomeUncategorizedपत्नी के सोने के बाद पति हर रात करता रहा ऐसा काम...

पत्नी के सोने के बाद पति हर रात करता रहा ऐसा काम कि बर्बाद हो गई जिंदगी

पति-पत्नी के रिश्ते एकदूसरे के विश्वास पर टिके होते हैं। लेकिन पति पत्नी से छिपाकर कोई ऐसा कार्य करे कि उसकी पत्नी भी शर्मसार हो जाए तो शायद ही पत्नी भी उसे माफ कर पाए। जी हां, ऐसा ही एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आपको भी ताज्जुब होगा। यूनाइटेड अरब अमिरात में एक शख्स रोज रात अपनी पत्नी के सोने का इंतजार करता था और जैसे ही वह सोने चली जाती तो वह एक घिनौने काम को अंजाम देने में लग जाता था। ये अपराध करते हुए उसे जरा भी शर्मिंदगी महसूस नहीं हुई। जब मामले से पर्दा उठा तो पता चला कि वह पिछले काफी दिनों से लगातार ऐसा कर रहा था।

यूएई के फुजैराह शहर का ये मामला जब पुलिस में पहुंचा तो वह भी हैरान रह गए। दरअसल, हुआ यूं कि यह शख्स अपनी पत्नी के मोबाइल से रोज रात छेड़छाड़ करता था। वह रोज रात को अपनी पत्नी के मोबाइल से उसकी दोस्त की फोटोज चुरा रहा था। जब इस बात की जानकारी पत्नी की सहेली को हुई तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।

शख्स को एक महीने की जेल की सजा के साथ एक हजार दिरहम का जुर्माना लगाया गया है। यही नहीं अब उसकी पत्नी से भी उससे अलग होने का फैसला ले लिया है और तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी भी दी है। शख्स ने पत्नी के मोबाइल से उसकी सहेली के निजी फोटोज चुराए थे।

पुलिस ने शख्स को हिरासत में लेकर जब इस संबंध में पूछताछ शुरू की तो उसने सब सच कबूल लिया। उसने पुलिस को बताया कि जब उसकी पत्नी रात में सो रही थी तब उसने फोन से पत्नी की सहेली की तस्वीरें अपने फोन में ट्रांसफर कर ली। इसके बाद में जब पुलिस ने उसका मोबाइल चेक किया तो होश उड़ा देने वाली बात सामने आई। फोन में एक या दो नहीं, बल्कि कई निजी फोटोज सामने आई।

इस मामले में शख्स को एक महीने जेल की सजा सुनाई गई है। साथ ही एक हजार दिरहम का जुर्माना लगा दिया गया है। वहीं, शख्स की पत्नी ने भी कोर्ट में पति को तलाक देने की मांग की है। हालांकि, महिला के परिवारवालों ने उसे तलाक देने के फैसले को बदलने के लिए कहा है, लेकिन वह नहीं मानी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments