राजेश सोलंकी
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के गोवर्धन रोड स्थित वाकलपुर में शादी के 27 साल गुजर जाने के बाद ससुरालीजनों ने दो बहुओं को मारपीट कर घायल कर दिया और घर से बाहर निकाल दिया। दोनों बहुए सगी बहनें हैं। पीड़िताओं ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता सावित्री पत्नी निरंजन सिंह ने अपने ही ससुराली जनों पर आरोप लगाते हुए बताया है कि उन दोनों बहनों की शादी 27 साल पहले गोवर्धन रोड के वाकलपुर के समीप एक कॉलोनी में हुई थी। छोटी बहन सत्यवती के पति की लगभग 10 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। दोनों बहनों के तीन-तीन बच्चे भी हैं।
सावित्री ने बताया कि उसने पिछले दिनों सास, ससुर एवं जेठ पर उन दोनों बहनों को घर से बेदखल कर देने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत लेकर वह महिला थाने पहुंची तो वहां से दोनों बहनों को ससुरालजन अपने साथ समझा-बुझाकर वापस घर ले गए। घर पहुंचते ही ससुरालिजनों ने उनके साथ जमकर मारपीट कर दी तो वो फिर से थाना हाई वे पहुंची। लेकिन थाने में उन दोनों बहनों की कोई सुनवाई नहीं हुई।
फिलहाल घायल सत्यवती का मथुरा के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है और उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनको उनके ससुराल भिजवा दिया जाए और ससुरालिजन भविष्य में उनके साथ मारपीट न करें।
हाई वे थाना प्रभारी ने बताया कि दो महिलाओं के बच्चे बड़े-बड़े हैं। बच्चे ही अपनी मां का विरोध कर रहे हैं। बच्चे यहां तक कर रहे हैं कि मां ने उन्हें परेशान किया तो वह खुदकुशी कर लेंगे। यह पारिवारिक मामला है।