Saturday, May 4, 2024
HomeUncategorizedValentine Week 2021: वेलेंटाइन डे से पहले ये सात खास दिन, जानिए...

Valentine Week 2021: वेलेंटाइन डे से पहले ये सात खास दिन, जानिए कब कौन सा दिन है खास

वर्ष का फरवरी का महीना वेलेंटाइन का महीना कहा जाता है। फरवरी का महीना शुरू होते ही लव बड्र्स वेलेंटाइन वीक का इंतजार शुरू कर देते हैं। फरवरी के माह में 7 से लेकर 14 फरवरी तक अलग-अलग दिवस मनाए जाते हैं। इस दौरान हर दिन का एक विशेष महत्व होता है। सबसे पहले शुरुआत 7 फरवरी से होती है, जब रोज डे मनाया जाता है और आखिर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। आइए जानते हैं वैलेटाइन वीक के दौरान आने वाले सात दिनों में कब कौन का दिन मनाया जाता है और ये दिन किसलिए खास होता है –

पहला दिन – रोज डे

7 फरवरी को रोज डे मनाने के साथ वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। इस दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका को गुलाब का फूल गिफ्ट करता है। जिसमें लाल गुलाब लड़कियों को ज्यादा पसंद आता है। इस दिन का विषय गुलाब है। दरअसल गुलाब ताजगी, सुगंध और प्रेम की चिरस्थायी सुंदरता का प्रतीक है।

दूसरा दिन- प्रपोज डे

रोज डे मनाने के बाद दूसरे दिन 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। यह अपने प्यार को कबूल करने का दिन है। अगर आप भी प्रपोज करने का प्लान बना रहे हैं तो अपने पार्टनर के लिए कुछ फूल, केक आदि लेकर जरूर जाएं।

तीसरा दिन – चॉकलेट डे

9 फरवरी को हर साल चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन अपने पार्टनर को कुछ मीठा जरूर खिलाना चाहिए। उसे स्वादिष्ट होममेड चॉकलेट्स की एक टोकरी उपहार में दें, जिसमें क्रीम और ट्रफल्स हों।

चौथा दिन – टेडी डे

10 फरवरी को वैलेटाइन वीक के दौरान टेडी डे मनाया जाता है। दरअसल टेडी बीयर बचपन की यादों को वापस लाने वाला दिन होता है। अपने पार्टनर को बताना चाहिए कि आप हमेशा के खुद को उन्हें सौंप रहे हैं और बचपन में जैसी खुशियां मिली है, कुछ वैसी ही खुशियां एक दूसरे को देंगे।

पांचवां दिन – प्रॉमिस डे

11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है। इस दिन संकल्प लिया जाता है कि आप स्थिर रहने या एक साथ रहने का वादा करते हैं और उस वादे को हमेशा के लिए निभाने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस दिन अपने प्यार को कुछ उपहार भी देना चाहिए।

छठा दिन- हग डे

12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। इसमें अपने प्यार को एक गर्म, सुंदर अभिव्यक्ति के साथ महसूस कराया जाता है। गले लगाने से सभी समस्याएं उन कुछ मिनटों के लिए दूर हो जाती हैं।

सातवां दिन – किस डे

13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। इस दिन नए प्रेमी पूरी जिंदगी साथ रहने के अपने पहले चुंबन का अहसास करते हैं।

वेलेंटाइन वीक का आखिरी दिन वेलेंटाइन्स डे

14 फरवरी को वेलेंटाइन वीक का आखिरी दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहिए। यह खुशी का दिन होता है। प्रेमी युगलों के लिए ये काफी खुशी का दिन होता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments