Thursday, April 25, 2024
Homeन्यूज़खेल1st Test Day-4 : अश्विन का बड़ा कारनामा, टेस्ट क्रिकेट में 114...

1st Test Day-4 : अश्विन का बड़ा कारनामा, टेस्ट क्रिकेट में 114 साल बाद हुआ ऐसा

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जारी है। चेन्नई मेें इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारत ने शानदार शुरुआत की। दूसरी पारी की पहली ही गैंद पर आर अश्विन ने इंग्लेंड के ओपनर रोरी बन्र्स को आउट कर दिया। अश्विन ने इसके साथ ही इतिहास भी रच दिया।


सोमवार को मैच का चौथा दिन है। इस समय इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी खेल रहा है। टीम को भारत के खिलाफ पहली पारी में 241 रनों की मजबूत बढ़त हासिल हुई, क्योंकि टीम इंडिया पहली पारी में 337 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने 91, वॉशिंगटन सुंदर ने 85 और चेतेश्वर पुजारा ने 73 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से डोमिनिक बेस ने सर्वाधिक चार और लैक लीच, जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन ने दो-दो विकेट झटके।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 114 साल के बाद ऐसा हुआ ह कि पारी की पहली गेंद पर किसी स्पिनर ने विकेट लिया हो। इससे पहले 1907 में साउथ अफ्रीका के बर्ट वोगलर ने ये कारनामा किया था। वोगलर ने इंग्लेंड के ओवर में खेले गए मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लिया था। उन्होंने इंग्लेंड के ओपनर बल्लेबाज टॉम हेयवार्ड को एलबीडब्ल्यू किया था। वोगलर ने इस मैच में 6 विकेट लिए थ। वोगलर ने पहले ये कारनामा इंग्लेंड के बॉबी पील ने किया था। उन्होंने वर्ष 1888 में ऐसा किया था।

चेन्नई में भारत और इंग्लेंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच का सोमवार को चौथा दिन है। मैच पर इंग्लेंड की पकड़ मजबूत है। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लेंड ने कप्तान जो रुट के दोहरे शतक की बदौलत पहली पारी में 578 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लेंड के गेंदबाजों ने दम दिखाया और भारत की पारी को 337 रनों पर समेट दिया।

भारत की ओर से वॉशिंगटन सुन्दर ने शानदार 85 रनों की नाबाद पारी खेली। सुन्दर के अलावा ऋषभ पंत 91 रन बनाकर टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही हाउट हुए थ। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 73 रन बनाए।
टेस्ट मैच के चौथे दिन सुन्दर और अश्विन ने मिलकर सांतवें विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। जिसके कारण भारतीय टीम 337 रन बना पाने में सफल रही। पहली पारी के आधार पर इंग्लेंड को 241 रनों की लीड मिली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments