Sunday, May 5, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़दीप सिद्धू की गर्लफ्रेंड कनाडा से चला रही उसका फेसबुक अकाउंट

दीप सिद्धू की गर्लफ्रेंड कनाडा से चला रही उसका फेसबुक अकाउंट


नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर लाल किला में किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा हुई। वह उपद्रव करने में पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू के नाम सामने आया है। दिल्ली पुलिस सिद्धू को गिरफ्तार करने के पंजाब सहित कई राज्यों में तलाश कर रही है। इधर दीप सिद्धू को लेकर एक बड़ा राज सामने आया है। उसकी गर्लफ्रेंड कनाडा से उसका फेसबुक अकाउंट चला रही है। जबकि महिला की पहचान भी हो गई है।

दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली की दीप सिद्धू की प्रेमिका उसके वीडियो फेसबुक पर शेयर करती है। दीप उसे वीडियो शूटकर भेजकर गर्लफ्रेंड को भेज रहा है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने तीन फरवरी को दीप, लाल किला पर केसरिया झंडा फहराने वाले जुगराज सिंह सहित कई उपद्रवियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया है। वहीं पंजाब के गुंडे लक्खा सिधाना ने सिंघु बॉर्डर से शनिवार को फेसबुक पर लाइव आया था। जिससे माना जा रहा कि वह बॉर्डर पर किसानों के बीच छीपा है।

क्राइम ब्रांच ने सुखदेव को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। इसपर 50 हजार रुपए का इनाम था। दीप सिद्धू, जुगरात सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह पर एक-एक लाख रुपए इनाम की घोषणा है। जबकि जगबीर सिंह, बूटा सिंह और इकबाल सिंह की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा है। वहीं लाल किले में उपद्रव में शामिल चार ट्रैक्टरों के मालिकों को नोटिस देने क्राइम ब्रांच की टीम पीलीभीत और शाहजहांपुर गई। पुलिस के अनुसार एक ट्रैक्टर पीलीभगत के पूरनपुर घुंघचाई क्षेत्र के निवासी ग्रंथी के नाम रजिस्टर्ड है। शाहजहांपुर में तीनो ट्रैक्टर मालिकों अरशप्रीत सिंह, परमजीत सिंह और जंदवरर सिंह के घरों पर नोटिस चस्पा दिया है। सभी को 10 फरवरी तक जांच में शामिल होने का निर्देश है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments