Saturday, May 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़उत्तराखंड आपदा: 33 शव मिले, लखीमपुर खीरी के 57 में से 34...

उत्तराखंड आपदा: 33 शव मिले, लखीमपुर खीरी के 57 में से 34 लोग लापता, बाकी सुरक्षित

चमोली। उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से आई तबाही से अभी भी जनजीवन अस्त-व्यस्त है। एनडीआरएफ और सेना के जवान अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। मलबे में दबे शव धीरे-धीरे मिलने लगे हैं। बुधवार सुबह 33 शव मिले हैं।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित निघासन के तहसीलदार धर्मेंद्र पांडे ने कहा कि हमारे यहां से कुल 57 लोग चमोली में थे। जानकारी मिली है कि घटना के बाद 34 लोग लापता हैं। शेष सुरक्षित हैं और संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि हमें कल पीड़ितों में से एक का शव मिला था।

कुछ देर पहले खबर सामने आई थी कि बुधवार सुबह तक 33 शव अलग-अलग जगह से बरामद किये गए हैं। आठ मृतकों की शिनाख्त हो पाई है जिसमें से कई उत्तर प्रदेश के हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, कुल 206 लोग हादसे का शिकार हुए हैं। 173 लोग अभी भी लापता हैं. इनमें से ज्यादातर दो हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट्स में काम करने वाले कर्मचारी हैं। प्रभावितों में उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, आंध्र प्रदेश और पंजाब के निवासी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के तीन मंत्रियों की टीम उत्तराखंड भेजी हुई है, जो अफसरों के साथ कोर्डिनेट करके यूपी के लापता लोगों की जानकारी ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments