Wednesday, May 8, 2024
Homeजुर्ममथुरा में दिनदहाड़े पूर्व सभासद मीरा ठाकुर की गोली मारकर हत्या

मथुरा में दिनदहाड़े पूर्व सभासद मीरा ठाकुर की गोली मारकर हत्या

  • नगर निगम के कांग्रेस पार्टी से सभासद लीलाधर सिंह की बहन है मीरा
  • बाइक सवार दो बदमाशों ने पीठ में मारी थी गोली


मथुरा। दिनदहाड़े मथुरा की पॉश कालोनी डैंपियर नगर में बाइक सवार बदमाशों ने वृंदावन की पूर्व सभासद की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना से हड़कंप मच गया। पूर्व सभासद परिवार के दो सदस्यों के साथ व़ृंदावन से मथुरा खरीददारी करने आई थी। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।


वृंदावन की पूर्व सभासद मीरा ठाकुर को दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घटना डैंपियर नगर स्थित सलेक्शन गारमेंट्स के समीप की बताई जा रही है। घायलावस्था में पूर्व सभासद को नयति अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

बुधवार शाम को वृंदावन की पूर्व सभासद मीरा ठाकुर परिवार के दो सदस्यों के साथ कार से मथुरा के डैंपियर नगर स्थित सलेक्शन गारमेंट्स के समीप खरीददारी करने के लिए जा रही थी। कार से उतरकर जैसे ही वह पैदल शोरुम की ओर बढ़ी तभी अज्ञात मोटरसाकिल सवार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। जिससे गोली उनके पीठ में लगी है। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर गईं। आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। अफरातफरी के बीच बदमाश मौका पाकर भाग खड़े हुए। मोटरसाइकिल सवार हमलावर दो बताए जा रहे हैं। पूर्व सभासद मीरा ठाकुर वृंदावन के सुनरख मार्ग स्थित एनआरआई ग्रीन अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रह रही थी।

स्थानीय लोग खून से लथपथ मीरा ठाकुर को नयति अस्पताल ले गए। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। एसपी सिटी एमपी सिंह मौके पर पहुंचे इसके बाद वह नयति अस्पताल पहुंचे परिजनों से भी जानकारी ली।


आपको बता दें कि पूर्व सभासद मीरा ठाकुर नगर निगम के कांग्रेस पार्टी से सभासद ठाकुर लीलाधर सिंह की बहन है। गत माह वह वृंदावन की नवीन उप मंडी के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी भी रही हैं।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि डैंपियर नगर में एक कार में वृंदावन की पूर्व सभासद मीरा ठाकुर एक पुरुष और एक महिला के साथ खरीददारी करने के लिए आईं थी। तभी बाइक सवार दो लोगों ने महिला को गोली मार दी है। घायलावस्था में पूर्व सभासद को नयति अस्पताल ले जाया गया है। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments